डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। इसको साइलेंट किलर भी कहते हैं। यह ऐसी बीमारी है जो आपके शरीर को अंदर से डैमेज करती है और आपको पता भी नहीं चल पाती। इसके कारण शुगर लेवल इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि हार्ट, लिवर, किडनी और दूसरे अंगों पर असर होता है ऐसे में शुगर एकदम से ज्यादा और कम न हो इसका भी आपको ध्यान रखना पड़ेगा। डाइट और अच्छा लाइफस्टाइल फॉलो करके आप अपना शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं। आज आपको आलिया भट्ट के डाइटिशियन डॉक्टर सिद्धांत भार्गव के कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जो आपके काम आएंगे। ये टिप्स सिद्धांत ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन्हें फॉलो करने से आपका ब्लड शुगर एकदम से ज्यादा या कम नहीं होगा।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DBqt_Y1yyi2/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
शरीर पर होगा बुरा असर
डाइटिशियन के अनुसार, जितने ज्यादा डायबिटीज में आपके शुगर स्पाइकस होंगे उतना ही असर आपके शरीर के अंगों पर होगा। ऐसे में इन मरीजों को अपने शुगर को कम या ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें।
इस तरह कम करें मीठे की क्रेविंग
डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को अक्सर मीठे की क्रेविंग्स होती हैं। ऐसे में यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको एकदम मीठा नहीं खाना चाहिए। आप कोशिश करें कि नैचुरल शुगर वाली चीजें ही खाएं। मीठे को खाने से पहले आप थोड़ा फाइबर फूड खाएं। इससे आपका अचानक से ब्लड शुगर लेवल हाई नहीं होगा।
कार्ब्स ही न खाएं
कुछ डायबिटीज के मरीज खाने में बस कार्ब्स फूड ही खाते हैं जैसे कि पोहा, उपमा, रोटी, चावल या फिर इडली लेकिन बस इन्हें न खाएं। इस खाने के साथ-साथ कोई प्रोटीन भी जरुर लें। आप दही, पनीर, चिकन या अंडा जैसी चीजें खा सकते हैं। इसके अलावा खाने में किसी भी तरह का फैट सोर्स या नट्स भी जरुर लें।

मिलेट्स भी खाएं
अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा मिलेट्स का सेवन करें। गेहूं और चावल से जितना हो सके परहेज करें। इनकी जगह आप ज्वार, बाजरा, रागी के आटे से बने अनाज शामिल कर सकते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में यह आपका शुगर लेवल कम या ज्यादा नहीं होने देंगे।
खाना खाने के बाद करें वॉक
आप लोगों को अपनी हर मील लेने के बाद 15 मिनट तक वॉक जरुर करना चाहिए। खासतौर पर यदि आप बिग मील जैसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर कर रहे हैं तो 15 मिनट जरुर टहलें। इससे आप अपना शुगर स्पाइक काफी हद तक कम कर सकेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
