आजकल की जिंदगी में काफी तेजीसे बदलाव हो रहे हैं। ये बदलाव हर चीज में हो रहे हैं, चाहे काम पर हो, पढ़ाई में हो या लोगों के व्यवहार में। आज के समय में ये भी देखा जा रहा है कि लोगों में बात-बात पर गुस्सा आना एक आम बात हो गई है। वैसे गुस्सा तो हर किसी को आता है, पर अगर बात-बात पर गुस्सा आता है तो ये गंभीर और खतरनाक साबित हो सकता है।
ऐसे लोग अपने गुस्से पर काबू भी नहीं कर पाते हैं। ऐसा होने पर न जाने दूसरों के सामने क्या-क्या बोल पड़ते हैं, जिसके कारण उनका पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह से नुकसान हो जाता है। इसलिए अगर आप भी इन नुकसानों से बचना चाहते हैं और ऐसी परेशानी में नहीं पड़ना चाहते तो यहां आपको कुछ ऐसी टिप्स दी गई हैं, जिससे आप गुस्सा आने पर तुरंत कंट्रोल कर सकते हैं।
पानी पीएं
जब आपको तुरंत गुस्सा आए तो तुरंत ही पानी पी लें। ठंडा पानी का सेवन करेंगे तो शरीर शांत होगा और यह दिमाग को भी ठंडा करेगा। गुस्सा आने पर गिनती भी कर सकते हैं। जब आप गुस्सा आने पर 1 से लेकर 10 तक गिनते हैं तो इस दौरान दिमाग को प्रतिक्रिया देने के लिए समय मिल जाता है।
गहरी सांस
कभी नोटिस करना कि गुस्सा आने पर व्यक्ति की सांसें तेज-तेज चलने लगती हैं तो ऐसे में आप धीरे-धीरे गहरी सांस लेना शुरू करें। गहरी सांस लेने से मन शांत होगा और गुस्सा तुरंत कम हो जाएगा। ये सीखें कि गुस्से के समय कैसे चुप रहा जाए। गुस्सा आने पर तुरंत कोई भी प्रतिक्रिया करने से खुद को बचाएं। बहुत बार गुस्से में मुंह से कुछ ऐसी बातें निकल जाती हैं, जो नहीं बोलनी चाहिए और जब आप शांत होते हैं और समझते हैं, लेकिन फिर पछतावा होता है।
Ignore करें अपने गुस्से को
गुस्सा आने पर उसे इग्नोर करना सीखें। गुस्सा आने पर आप कोई गाना सुन सकते हैं या फिर किताब पढ़ सकते हैं, ताकि आपका दिमाग भटक जाए। गुस्सा आने पर पेपर पर लिख सकते हैं, जिससे आपके दिमाग का कचरा साफ हो जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
