प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान उन्हें अपना ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत होती है। छोटी से भी गलती उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। कई बार तो इन्हीं गलतियों के कारण उनका मिसकैरेज भी हो सकता है। मिसकैरेज के बाद उन्हें रिकवरी में भी बहुत समय लगता है। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो मेंटली तौर पर भी इससे रिकवर नहीं हो पाती। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी गलतियां बताते हैं जो मिसकैरेज का कारण बन सकती हैं।
ज्यादा एक्सरसाइज करना
प्रेग्नेंसी में आप हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं इससे आपके मसल्स को आराम मिलेगा। इसके अलावा पेल्विक एरिया खुलेगा। पेल्विक एरिया खुलने से आपका शरीर डिलीवरी के लिए भी तैयार होगा लेकिन अगर आप इस दौरान ज्यादा एक्सरसाइज जैसे वेट लिफ्टिंग कर लेगी तो मिसकैरेज का खतरा भी बढ़ जाता है। कुछ एक्सरसाइज ऐसे होते हैं जो पेट पर दबाव बनाएंगे ऐसे में कोई भी एक्सरसाइज एक्सपर्ट से पूछकर ही करें। अगर आपकी हेल्थ अच्छी न हो तो एक्सरसाइज करना आपके लिए नुकसानदायक होगा।

सॉना बाथ
आपको शायद यह सुनकर हैरानी हो लेकिन प्रेग्नेंसी में सॉना बाथ लेने से भी मिसकैरेज हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो कोई भी बहुत गर्म चीज के संपर्क में प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं आना चाहिए। इसके कारण उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान होगा इससे बच्चे को जन्मजात समस्याएं हो सकती हैं हालांकि यह नहीं कह सकते कि सॉना बाथ के कारण मिसकैरेज होगा लेकिन गर्म चीजों के संपर्क में आना प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सही नहीं है इसलिए उन्हें इस दौरान सॉना बाथ नहीं लेनी चाहिए।
धूम्रपान
धूम्रपान करना भी आपके लिए सही नहीं है खासतौर पर अगर आप कंसीव करना चाह रही हैं तो कभी भी धूम्रपान न करें। इससे आपको प्लेसेंटा से संबंधित समस्याएं हो सकती है। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी होगी। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नुकसान होगा। इतना ही नहीं धूम्रपान के कारण शरीर में कई तरह के टॉक्सिन्स पहुंचेगे जो बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएंगे। ऐसे में यदि आप कंसीव करने के दौरान स्मोकिंग करेगी तो मिसकैरेज का जोखिम बढ़ जाएगा।
वॉटर एक्टिविटीज न करें
स्कूबा डाइविंग, सर्फिंग और डाइविंग जैसी एक्सरसाइज भी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खतरनाक होगी। ऐसे एक्सरसाइज आपके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए जानलेवा साबित होगी इसलिए जो महिलाएं कंसीव करना चाहती हैं उन्हें वॉटर एक्टिविटीज नहीं करनी चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
