डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप खूबसूरती और अपनी टोन्ड बॉडी से कई बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं। 43 की उम्र में भी उनका ऐसा फिट शरीर लोगों को हैरानी में डाल देता है। इसके चलते सभी उनकी टोन्ड बॉडी और फिटनेस का सीक्रेट जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। खुद को फिट रखने के लिए इवांका एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करती हैं। इसके अलावा कुछ फिटनेस टिप्स ऐसे भी हैं जो बहुत से लोग नहीं जानते। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए इवांका के फिट और टोन्ड बॉडी का राज बताते हैं।
फॉलो करती हैं स्ट्रिक्ट डाइट
आपको बता दें कि अपनी बॉडी को मैंटेन रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं। वह हैवी एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेती हैं हालांकि शायद आप यह जानकर हैरान हो जाएं कि एक समय में वह हेल्दी डाइट की जगह दिन में तीन बार कार्बोहाइड्रेट लेती थी और वह भी उसको पास्ता या पिज्जा के तौर पर खाती थी लेकिन जब वह मां बनी तो उन्होंने अपनी बॉडी पर ध्यान देना शुरु कर दिया। अब हाल ही में उन्होंने बताया कि वह योगा, कार्डियो और पिलेट्स एक्सरसाइज करती हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
30-40 ग्राम प्रोटीन का करती हैं सेवन
इसके अलावा वह वेटलिफ्टिंग और ट्रेनिंग एक्सरसाइज भी करती हैं। वह हफ्ते में 4 दिन वर्कआउट जरुर करती हैं और अपने हर खाने में 30-40 ग्राम प्रोटीन जरुर लेती हैं। इसके अलावा इवांका रोज सुबह 5:30 बजे उठ जाती हैं और रोज मेडिटेशन करती हैं। वह काफी मात्रा में पानी का सेवन करती है। इसके अलावा स्टियूस, सॉसेज, नूडल्स और पनीर से बनी कोई भी चीज बड़े चाव से खाती है।
आउटडोर एक्टिविटीज भी करती हैं इवांका
हैवी एक्सरसाइज के अलावा इवांका बाहर समय बिताती हैं और कई सारे गेम्स भी खेलती हैं। सर्फिंग, पैडल टेनिस, स्विमिंग, वेक सर्फिंग, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु, टहलना, गोल्फ जैसे खेल भी उन्हें खूब पसंद है।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
इवांका खूब सारा पानी पीती हैं यही राज है कि उनकी स्किन इतनी ग्लोइंग है। वह खुद को हाइड्रेट रखती हैं ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
