बिग बॉस सीजन-18 के रनरअप रह चुके विवियन डीसेना इस समय खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। भले उन्होंने शो ना जीता हो लेकिन फैंस के दिलों में उन्होंने खास जगह बना ली है। बिग बॉस ने तो उन्हें जनता का लाडला भी बता दिया है। शो में एक्टर अपने कप और खाने जैसी निजी चीजों को किसी को हाथ भी नहीं लगाने देते थे। इस पर उनकी पत्नी नूरन अली बताया था कि एक्टर को ओसीडी है यानी की वह ओसीडी नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। वह कई बार बिग बॉस के घर में भी साफ-सफाई को लेकर बात करते हुए दिख चुके हैं। अगर कोई उनके सामान को हाथ लगाए तो वह नाराज भी जाते थे। आपको बता दें कि यह सब लक्षण ओसीडी के ही हैं क्या आप जानते हैं कि ओसीडी के कारण, लक्षण क्या है तो चलिए आज आपको इस बारे में ही बताते हैं।
क्या होता है ओसीडी?
ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर एक मानसिक बीमारी होती है। इससे जूझ रहे व्यक्ति के मन में बार-बार एक ही विचार आते हैं। ऐसे लोगों को एक ही काम को बार-बार करना अच्छा लगता है इतना ही इन लोगों के मन में चिंता भी बनी रहती है। ऐसे लोग साफ-सफाई का खास ध्यान रखते हैं। यह किसी के द्वारा छुई हुई चीजों का इस्तेमाल करने से भी घबराते हैं।

लक्षण
. किसी चीज को लेकर परेशान रहना जैसे दरवाजा खुला है, गैस बंद हुई कि नहीं।
. दूसरों के द्वारा छुई हुई चीजें इस्तेमाल करने से डरते रहना
. अपने हिसाब से चीजें न रखने के कारण चिड़चिड़े होना
. तनाव महसूस होना

. सफाई का खास ध्यान रखना
. बार-बार हाथ धोना
. सभी चीजों को अपने अनुसार रखना
कारण
. वैसे तो ओसीडी किस वजह से होता है इसके कुछ सामान्य कारण नहीं है। इसके कारण व्यक्ति में ओसीडी के लक्षण विकसित हो सकते हैं।
. जेनेटिक भी ओसीडी का मुख्य कारण हो सकते हैं यदि किसी के माता-पिता, दादा-दादी को ओसीडी हो तो व्यक्ति को ओसोडी हो सकता है।
. जिन लोगों के दिमाग में सेरोटोनिन नाम के कैमिकल की कमी होती है उनमें भी ओसोडी के लक्षण दिख सकते हैं।

. इसके अलावा जिन लोगों को स्ट्रेस, डिप्रेशन जैसी समस्याएं रहती हैं उन्हें भी ओसीडी हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
