नीमा जालंधर की ओर से आज स्थानीय होटल में सीएमई का आयोजन किया गया। इस सीएमई का आयोजन नीमा जालंधर के प्रेजिडेंट डॉ. एस.पी डालिया की देखरेख में हुआ। इसमें इनोसेंट अस्पताल के प्रमुख आई स्पेशलिस्ट डॉ. रोहन बौरी तथा डॉ. सौरभ सूद ने लोगों को खास जानकारी दी। सीएमई की शुरुआत धन्वंतरि पूजा के साथ हुई। इसके बाद नीमा जालंधर के सेक्रेटरी डॉ. राजीव धवन ने आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। मंच का संचालन डॉ. सतबीर सिंह ने बहुत अच्छे से किया।

स्पोर्ट्स टीम को किया गया सम्मानित
पिछले कुछ दिनों पहले नीमा जालंधर की ओर से स्पोर्ट्स मीट रखी गई थी। यह स्पोर्ट्स मीट काफी अच्छे से सफल हुई जिसके लिए प्रेजिडेंट डॉ. एस. पी डालिया ने टीम और उनके मेंटोरस को सम्मानित भी किया। इसके बाद नव निर्वाचित पंजाब नीमा के मुख्य पदाधिकारी प्रधान डॉ. परविंदर बजाज, जनरल सेक्रेटरी डॉ. अनिल नागरथ और कैशियर डॉ. विपुल कक्कड़ को फूलों का हार पहनाकर सम्मानित किया गया।

डॉ. रोहन ने दी अहम जानकारी
इसके बाद मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद डॉ. रोहन बौरी ने चश्मा उतारने की लेटेस्ट टैक्नोलॉजी के बारे में बताया। उन्होंने रिफ्रैक्टिव सर्जरी की नई टैक्नोलॉजी PRK (Photorefractive Keratectomy) WITH EXCIMER, LASIK WITH MEL 80, Phantolasik और बिना दर्द के सर्जरी वाली सर्जरी स्माइल प्रो के बारे में बताया। यह सर्जरी महज 8 सैकेंड में हो जाती है। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं प्रेग्नेंट हैं या जो ब्रेस्टफीडिंग करवा रही हैं उन्हें यह सर्जरी नहीं करवानी चाहिए।

इसके अलावा डॉ. साहिल कालिया ने शुगर के प्रकार, उसके साइड इफेक्ट्स और उपचारों के बारे में जानकारी दी।
ये डॉक्टर्स रहे मौजूद
नीमा जालंधर की ओर से रखी गई सीएमई में डॉ. दिनेश जग्गी, डॉ. एच.एस सोडी, डॉ. जसलीन सेठी, डॉ. सुशील अग्रवाल, डॉ. आई. पी सेठी, डॉ. चरनजीत शर्मा, डॉ. केएस राणा, डॉ. राजीव खेरा, डॉ. दलजीत कुमार समेत कई डॉक्टर्स मौजूद रहे।

अंत में मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और प्रेजिडेंट डॉ. एस.पी डालिया ने आए हुए सभी नीमा सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया।

