कोविड के बाद लोग अपनी हेल्थ को लेकर बहुत अलर्ट हो गए हैं। हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में स्वस्थ फूड्स शामिल करते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। इसके अलावा फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी कई तरह की एक्सरसाइज और योग भी करते हैं। योगासनों की बात करें तो एक पादासन योग भी बहुत से लोगों की रुटीन का हिस्सा है। इसे वन लेग्ड पोज भी कहते हैं। यह मुद्रा आपके शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसके नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर रहता है। इसके अलावा पीठ और कमर का दर्द दूर करने में भी यह योगासन फायदेमंद होता है। तो चलिए आपको बताते हैं एकापादासन करने के फायदे।

कमर की मांसपेशियां बनेगी मजबूत

इस एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से कमर, हिप्स और पैरों की मांसपेशियां मजबूत करने में भी मदद मिलती है। इसमें क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग और ग्लूटियल भी शामिल होते हैं। यह आसान आपके शरीर के निचले हिस्से की ताकत, स्थिरता और लचीलापन सुधारने में मदद करेगा। कमर और पैर की मांसपेशियां मजबूत होगी। इससे चोट लगने का खतरा भी कम होगा और पोश्चर अच्छा रहेगा।

नर्व सिस्टम रहेगा कंट्रोल

नियमित तौर पर इस मुद्रा का अभ्यास करने से नर्व सिस्टम शांत होगा इससे तनाव और चिंता भी दूर करने में मदद मिलेगी। एकापादासन योग को करने से आपके शरीर को आराम और शांति मिलेगी। इसके अलावा यह नर्व सिस्टम को संतुलित करने में भी मदद करता है। यह नींद को बेहतर बनाता है, कॉग्निटिव फंक्शन को बढ़ावा देने में मददगार होगा।

फेफड़ों को मिलेगा आराम

इसे करने से छाती और फेफड़ों को आराम मिलेगा। इसके अलावा रेस्पिरेटरी फंक्शन भी बेहतर होता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह आसन आपके दिल के स्वस्थ को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इससे छाती और फेफड़ों को खोलकर गहरी सांस लेने और शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

एकाग्रता बढे़गी

इस योगासन को करने के लिए संतुलन और फोकस दोनों की जरुरत पड़ती है। इससे ध्यान लगाने, मेंटल क्लियरिटी और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। नियमित इसके अभ्यास से कॉन्सेंट्रेशन की क्षमता भी बढ़ती है। यह आपके दिमाग को शांत करने में भी मदद करेगा।

पीठ दर्द हो जाएगा कम

इसके नियमित अभ्यास से पीठ, हिप्स और पैरों की मांसपेशियां खींचकर उन्हें मजबूत बनाएगा। इससे पीठ में होने वाला दर्द भी कम होगा। यह आपके पोश्चरको सुधार कर मांसपेशियों का तनाव कम होगा। इसके अलावा यह योगासन पीठ में होने वाला तनाव कम करेगा और शरीर को ज्यादा आरामदायक महसूस होगा।

इस बात का भी रखें ध्यान

डेली रुटीन में इस योगासन को करने से शारीरिक, मानसिक और इमोशनल हेल्थ अच्छी होगी। इसके अलावा शरीर का संतुलन बना रहेगा, लचीलापन बेहतर होगा और शरीर को आराम मिलेगा। आपको पीठ, कमर और हिप्स में होने वाला दर्द भी दूर होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *