इस समय पूरे देश में ठंड का कोहराम मचा हुआ है। न्यूनतम तापमान के कारण लगातार गिरावट दिख रही है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए सभी गर्म कपड़े पहनते हैं लेकिन ठंड से बचने के लिए सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि डाइट पर भी ध्यान देना जरुरी है। शरीर को गर्म रखने के लिए लोग चाय-कॉफी ज्यादा पीते हैं लेकिन आप शयद यह बात न जानते हो कि ठंड में कुछ मिठाईयों का सेवन करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इन मिठाईयों का सेवन करने से आपका शरीर भी गर्म रहेगा। आइए जानते हैं इनके बारे में।
शरीर को गर्माहट देगी ये मिठाईयां
वैसे तो ज्यादातर लोग इसलिए मिठाईयां नहीं खाते क्योंकि यह सेहत के लिए हानिकारक साबित होती है लेकिन कुछ मिठाईयों का सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर रहेंगे। यह मिठाईयां ठंड के मौसम में आपके शरीर को गर्माहट देगी हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इसमें चीनी ज्यादा इस्तेमाल न करें।
तिल और गुड़ के लड्डू
ठंड के मौसम में तिल और गुड़ के लड्डू आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। खासतौर पर यदि आप लो फील कर रहे हैं तो इनका सेवन करने से आपको एनर्जी मिलेगी। इसके अलावा यह लड्डू आपकी इम्यूनिटी पॉवर भी मजबूत बनाएंगे। इन्हें खाने से आप बीमार भी कम होंगे।

गुड़ और मूंगफल की गज्जक
यह गज्जक भी आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। यह शरीर के लिए अच्छी साबित होगी। ठंड में रोज इसका सेवन यदि आप करेंगे तो आपका शरीर गर्म रहेगा।
गाजर का हलवा
यदि आपको गाजर का हलवा अच्छा लगता है तो ऐसे में सर्दियों में इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यह खास हलवा स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होगा। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री ठंड में आपके शरीर को गर्म रखेगी।
शलगम का हलवा
ठंड के इस मौसम में आप शलगम का हलवा खा सकते हैं। इसका सेवन कनरे से आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रान्ग होगी और आप बीमार भी कम होंगे। इसके अलावा यह हलवा आपके शरीर में भी गर्माहट बनाकर रखेगा।
खजूर और मूंगफली का लड्डू
डॉक्टर्स भी इस मौसम में खजूर और मूंगफली से बने लड्डू खाने की सलाह देते हैं। यह लड्डू सिर्फ खाने में ही हेल्दी नहीं होते बल्कि आपकी बॉडी में एनर्जी को भी मजबूत करेंगे। इन्हें खाने से शरीर को गर्म रखने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
