आईआईटी कानपुर ने ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे मरीजों के लिए एक खास डिवाइस बनाई है। इस डिवाइस के जरिए ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को जल्दी रिकवरी करने में मदद मिलेगी। इसकी खास बात यह है कि यह मरीज को एक साल बाद भी ठीक करने में मदद करेगी। आमतौर पर ब्रेन स्ट्रोक के मामलों में सिर्फ फिजियोथेरेपी ही एक ऑप्शन बचता है लेकिन अब यह डिवाइस मरीजों की रिकवरी को तेज करेगी इसके अलावा मरीजों के काम को और भी आसान बनाएगी।

आखिर क्यों होता है ब्रेन स्ट्रोक?

दिमाग शरीर का सबसे जरुरी अंग माना जाता है। यदि यह हेल्दी रहेगा तभी बाकी शरीर अच्छे से काम कर पाएगा लेकिन ब्रेन स्ट्रोक के कारण शरीर के कुछ हिस्से ही काम करना बंद कर देते हैं। भारत में इस बीमारी के मामले ज्यादा है। यह अचानक ही आता है लेकिन इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जब ब्रेन के सेल्स मर जाते हैं तो ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है। यह दो कारणों से होता है एक तो दिमाग की आर्टरी के ब्लॉक होने के कारण दूसरा ब्रेन की आर्टरी टूट जाने के बाद यह समस्या हो सकती है।

आईआईटी कानपुर ने बनाई खास डिवाइस

आईआईटी कानपुर ने जो डिवाइस बनाई है। यह मरीज के दिमाग और शरीर के बीच तालमेल बनाने में मदद करेगी। भारत और यूके में इसके टेस्ट भी किए जा चुके हैं। जल्दी ये डिवाइस बाजारों में आएगी। ब्रेन स्ट्रोक के कारण व्यक्ति के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। इसके कारण शरीर का दिमाग से कनेक्शन भी टूट जाता है। ऐसे में इससे रिकवरी के लिए फिजियोथेरेपी ही अच्छा ट्रीटमेंट माना जाता है। इससे मरीज को जल्दी रिकवरी में भी मदद मिलती है लेकिन कई बार ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को फिजियोथेरेपी से मदद नहीं मिल पाती। ऐसे मरीजों के लिए आईआईटी कानपुर की यह डिवाइस सही साबित होगी। इस डिवाइस का नाम ब्रेन कंट्रोल इंटरफेस रखा गया है। इससे मरीजों को तेजी से रिकवरी होगी।

ऐसे काम करेगी डिवाइस

इस मशीन का सफल ट्रायल भारत और यूके में हो गया है। फिलहाल भारत के अपोलो अस्पताल में भी इसका टेस्ट चल रहा है। इसके बाद ये डिवाइस मरीजों के लिए बाजार में भी उपलब्ध होगी। इसमें मरीजों के पहले ईईजी(EEG) कैप डाली जाती है। इसके बाद मशीन की मदद से मरीज के हाथ को मोशन करवाया जाता है। मरीज का फोकस हाथ के मोशन पर है या फिर नहीं इससे यह पता चल जाता है। इससे मरीज अपना फोकस करता है। ऐसे ब्रेन स्ट्रोक की मरीजों की रिकवरी में मदद मिलती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *