भारत में हाल ही में ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस (HMPV) के आठ मामलों के सामने आने के बाद, जनता में संभावित महामारी को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस वायरस को लेकर स्पष्ट बयान दिया है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

HMPV वायरस क्या है?

ह्यूमन मेटाप्नूमोवायरस (HMPV) कोई नया वायरस नहीं है। इसे पहली बार 2001 में पहचाना गया था और यह वायरस दशकों से दुनियाभर में फैल रहा है। यह श्वसन संक्रमण का कारण बनता है और सर्दियों और वसंत के महीनों में अधिक सक्रिय होता है। HMPV की transmission मुख्य रूप से हवा के माध्यम से होती है और यह सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन बच्चों में इसका असर अधिक देखा गया है।

भारत में मौजूदा स्थिति

चीन में फैलने के बाद एचएमपीवी वायरस अब भारत में भी फैलता हुआ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में दो नए मामले सामने आए, जिनमें 13 साल की एक लड़की और 7 साल के लड़के में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे पहले सोमवार को कर्नाटक में 3 महीने की बच्ची और 8 महीने के बच्चे में वायरस का पता चला था, जिनकी जांच बैंगलुरु के अस्पताल में हुई थी। पश्चिम बंगाल में 5 महीने के बच्चे में भी वायरस के लक्षण पाए गए, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। तमिलनाडु के चेन्नई में दो बच्चे संक्रमित पाए गए, और अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे में वायरस की पुष्टि हुई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर और NCDC इन मामलों पर नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश में श्वसन वायरस में कोई अप्रत्याशित वृद्धि नहीं हुई और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

सरकार का जवाब

सतर्कता बढ़ाई गई

भारत में इस वायरस के मामलों के बाद स्वास्थ्य तंत्र को सतर्क कर दिया गया है। 4 जनवरी को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता में एक संयुक्त निगरानी समूह की बैठक हुई, जिसमें देश के स्वास्थ्य तंत्र को किसी भी नई स्वास्थ्य चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की प्रतिक्रिया

चीन और आसपास के देशों में HMPV के बढ़ते मामलों को देखते हुए, WHO ने इस वायरस की स्थिति पर अध्ययन करना शुरू कर दिया है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट साझा करेगा।

सोशल मीडिया पर #Lockdown ट्रेंड

भारत में HMPV के मामलों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर #lockdown ट्रेंड करने लगा। लोग इसे कोविड जैसी स्थिति के दोहराव से जोड़ने लगे। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सरकार ने इसे स्पष्ट रूप से नकारते हुए कहा कि HMPV कोई नई महामारी नहीं है और यह सामान्य फ्लू जैसा ही है।

घबराने की कोई आवश्यकता नहीं

सरकार ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने से बचें। विशेषज्ञों का मानना है कि HMPV वायरस महामारी का रूप लेने की संभावना नहीं रखता और मौजूदा स्वास्थ्य तंत्र इसे प्रभावी रूप से नियंत्रित करने में सक्षम है।

Disclaimer: यह जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। तंदरुस्ताए नमः द्वारा प्रदान की गई किसी भी जानकारी या इनपुट की सटीकता की पुष्टि नहीं की जाती है। कृपया किसी भी जानकारी या धारणा को लागू करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *