एक अध्ययन से पता चला है कि ऑयली स्किन तब होती है जब आपकी स्किन में स्थित तैलीय ग्रंथियां सीबम नामक मोमी, तैलीय पदार्थ का बहुत अधिक उत्पादन करने लगती है। ऑयली त्वचा अक्सर आनुवंशिकी, हार्मोन, तनाव या त्वचा की देखभाल के तरीक़ों पर निर्भर करती है। इससे त्वचा चमकती है, रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और मुंहासे निकल जाते हैं।
इसमें तनाव, आहार और कुछ त्वचा देखभाल प्रॉडक्ट्स अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही अगर मेकअप की बात करें तो कई बार मेकअप लगाने पर भी त्वचा ऑयली ही दिखती है तो ऐसे में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए त्वचा के अनुसार फुल कवरेज देने वाले कंसीलर का चुनाव करना चाहिए।
इससे एक तो पिग्मेंटेशन छुपेगी और चमकदार त्वचा से भी छुटाकरा मिलेगा। जिनकी ऑयली स्किन होती है उनके लिए मैट मेकअप सबसे अच्छा होता है। कंसीलर एक जादुई छड़ी है, जो डार्क सर्कल, पिंपल्स और पिग्मेंटेशन को छिपाने में मदद करती है। तो ऐसे में हम यहां आपको ऐसे कंसीलर के बारे में बताएंगे जो आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे।
K Beauty HD liquid concealer

आपको बता दें कि इस कंसीलर में मारुला और रोज़हिप ऑयल मौजूद होता है, जिससे त्वचा को फुल कवरेज के साथ नमी भी मिलती है। ये कंसीलर आसानी से लगाया जा सकता है।
Bobbi Brown skin full cover concealer mini

इसकी खास बात ये है कि ये लगभग 16 घंटे तक चल सकते है। ये त्वचा को निखारने वाले फ़ॉर्मूला के साथ तैयार किया गया। ये कंसीलर झुर्रियों को रोकने के साथ एक समान रंगत भी देता है।
Huda Beauty Faux filter concealer

अक्सर चेहरे पर काले घेरे और पिग्मेंटेशन हो जाती है और परेशानी बड़ जाती है। हुडा कंसीलर से इन चीजों से छुटकारा मिलने में मदद मिल सकती है। इससे रोजाना राहत नहीं मिल सकती, उसके लिए आपको डॉक्टर से मिलना जरूरी है। ये कंसीलर ख़ूबसूरती से त्वचा को कवरेज देता है और आंखों के नीचे के एरिया को भी बेहतरीन ढंग से छुपाता है। जिनकी स्किन मेच्योर है उनके लिए ये एक परफ़ेक्ट प्रॉडक्ट है।
Maybelline New York instant age rewind concealer

आपको बता दें कि मेबेलिन कंसीलर में एक स्पॉन्ज़ एप्लीकेटर है, जिसकी वजह से इसे लगाना आसान हो जाता है। एक स्ट्रोक में स्वाइप करें और त्वचा पर फ़ोटोशॉप जैसा निखार पाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
