साल खत्म हो चुका है और नया साल आ गया है। ऐसे में लोग न्यू ईयर की पार्टी करेंगे और अगर आप इन पार्टियों में जाते हैं तो पक्का सोच रहे होंगे कि इस पार्टी में क्या पहनकर जाए तो जिसके लिए आपके लिए कुछ ट्रेंडी ग्लैमरस आउटफिट आइडियाज लाए हैं। लड़का हो या लड़की या फिर मेल हो या फीमेल, हर किसी के लिए न्यू ईयर पार्टी आउटफिट आइडियाज यहां है तो चलिए जानते हैं।

Outfit Ideas for Females

Metallic Midi Skirt

शैंपेन टोस्ट और डांस फ्लोर ट्विर्ल्स के लिए मेटैलिक मिडी स्कर्ट एकदम सही है। इसस आपको एक स्पार्कली-मीट-सिल्की लुक मिलता है। अप इसे सैटिन ब्लाउज़ के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ खुले हेयर स्टाइल में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

Sequined Jumpsuit

गोल्ड या सिल्वर सीक्विन्ड जंपसूट वो भी हील्स और क्लच के साथ पहनेंगे तो एक ऐसा आउटफिट होगा जो सबका ध्यान खींचेगा और न्यू ईयर पार्टी के लिए ये एक बेस्ट ऑउटफिट आइडिया हो सकता है। पार्टी का जान बनना है तो ये ऑउटफिट को जरूर चुनें।

Velvet Maxi Dress

अगर अपने हिसाब से मैं बताऊं तो वेलवेट मैक्सी ड्रेस आपको एक क्लासिक और एलिगेंट सा लुक देगी। एमराल्ड या बरगंडी जैसे ज्वेल टोन में वेलवेट मैक्सी ड्रेस बहुत बढ़िया है। आप इसे स्टेटमेंट इयररिंग्स और हील वाले बूट्स के साथ पहन सकती हैं। चाहे फिर ये रेड, ब्लू या ग्रीन किसी भी कलर में हो लेकिन आप पार्टी की शान जरूर बनेंगी।

Outfit Ideas for Males

Velvet Blazer with Slim-Fit Trousers

महिलाओं के लिए तो बता दिया, अब हारी आती है पुरुषों की। पुरुषों के लिए स्लिम-फिट ट्राउजर के साथ वेलवेट ब्लेज़र परफेक्ट आउटफिट रहेगा। स्लिम-फिट ट्राउजर, सफेद या काली शर्ट और स्लीक लोफर्स या चेल्सी बूट्स के साथ रिच वेलवेट ब्लेज़र एक ग्लैमर्स लुक देगा।

Leather Jacket with Dark Jeans

बहुत से लोग होते हैं जो ये सोचते हैं कि काश एक कैजुअल लुक मिल जाए लेकिन वो कूल भी हो तो ऐसे में ये लुक आपके लिए ही बना है। डार्क जींस, स्वेटर या फिटेड क्रूनेक टी और एंकल बूट या लेदर स्नीकर्स के साथ लेदर जैकेट पहनकर कैज़ुअल लेकिन कूल लुक मिल सकता है। ये साल की किसी भी पार्टी में पहन सकते हैं।

Textured Suit with Turtleneck

ट्वीड या हाउंडस्टूथ के टेक्सचर्ड सूट के साथ सॉफ्ट, न्यूट्रल टोन में टर्टलनेक पहन सकते हैं। इससे एक तो आप क्लासी दिखेंगे और पार्टी में सबसे अलग। अपनी न्यू ईयर पार्टी लुक को बनाने के लिए आप इन आइडिया को मिक्स मैच करके भी तैयार हो सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *