2024 में डेटिंग की दुनिया में कई बदलाव आए हैं, जिनसे रिश्तों का परिभाषा और समीकरण भी बदल गए हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल युग के प्रभाव ने डेटिंग के नए ट्रेंड्स को जन्म दिया है, जो खासतौर पर Gen-Z के बीच बहुत पॉपुलर हो रहे हैं। आइए जानते हैं इस साल के कुछ प्रमुख डेटिंग ट्रेंड्स के बारे में।

माइक्रो-मैन्स (Micro-mance)

माइक्रो-मैन्स छोटे-छोटे इशारों के जरिए रिश्तों में परवाह और प्यार दिखाने का तरीका है। इसमें मीम्स भेजना, साथी का हालचाल पूछना, और छोटे-छोटे सरप्राइज प्लान करना शामिल है। यह ट्रेंड रिश्ते को गहराई और अपनापन प्रदान करता है।

DIFO (Date In, Fade Out)

DIFO ट्रेंड में एक डेट के बाद संबंध धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं। इसमें यह स्पष्ट नहीं होता कि दूसरा व्यक्ति सच में रुचि रखता है या नहीं, जिससे भ्रम और कंफ्यूजन पैदा होता है। यह ट्रेंड ज्यादा स्थायी रिश्तों की बजाय इंस्टेंट कनेक्शन्स की ओर इशारा करता है।

नेक्स्टिंग (Nexting)

नेक्स्टिंग का मतलब है, रिश्तों में समय न गंवाकर तुरंत नए कनेक्शन की तलाश करना। यह ट्रेंड उन लोगों के लिए है जो जल्दी से किसी रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन यह गहरे और स्थायी रिश्तों की संभावना को कम कर देता है।

नैनो-शिप (Nano-ship)

नैनो-शिप छोटे, हल्के और बिना किसी दबाव के रोमांटिक रिश्तों का जश्न मनाने का तरीका है। यह हर छोटे लम्हे को खास बनाने और रिश्तों में सहजता रखने पर आधारित है।

जॉम्बीइंग (Zombieing)

जॉम्बीइंग तब होता है जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक संपर्क में न रहने के बाद अचानक आपकी जिंदगी में वापस आ जाता है। यह ट्रेंड रिश्तों में स्थिरता की कमी को दर्शाता है और भावनात्मक उथल-पुथल पैदा करता है।

पॉकेटिंग (Pocketing)

पॉकेटिंग का मतलब है अपने रोमांटिक रिश्ते को परिवार और दोस्तों से छुपाकर रखना। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति अपने साथी को सार्वजनिक रूप से पेश करने से कतराता है और उन्हें गुप्त रखना पसंद करता है।

थ्रोनिंग (Throning)

थ्रोनिंग में कोई व्यक्ति सिर्फ सोशल स्टेटस या प्रतिष्ठा के लिए डेट करता है, जिससे रिश्ते सतही हो जाते हैं। इसमें इमोशनल कनेक्शन की कमी होती है और यह दिखावे पर अधिक ध्यान देता है।

कुकू कॉलिंग (Cuckoo Calling)

यह ट्रेंड वीडियो कॉल के जरिए डेट पर जाने से पहले एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। यह प्रक्रिया अधिक वास्तविक और संवादात्मक बनाती है, जिससे रिश्ता मजबूत हो सकता है।

डेटिंग कोच (Dating Coach)

डेटिंग कोच का रोल अब और अधिक पॉपुलर हो चुका है, जो लोगों को अपने डेटिंग जीवन में सफलता पाने के लिए मार्गदर्शन देते हैं। वे डेटिंग टिप्स और रणनीतियों से लोगों को आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं।

सॉफ्ट लॉन्च 2.0 (Soft Launch 2.0)

यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की शुरुआत को बिना ज्यादा खुलासा किए प्रस्तुत करने का तरीका है। इसमें लोग अपने पार्टनर की एक तस्वीर शेयर करते हैं, लेकिन चेहरे को इमोजी या स्टिकर से ढक देते हैं, जिससे रिश्ते के बारे में संकेत दिया जाता है, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी जाती।

2024 में ये सभी डेटिंग ट्रेंड्स रिश्तों के नए पहलुओं को दर्शाते हैं, जो समय के साथ बदल रहे हैं। ये ट्रेंड्स न केवल युवाओं के रिश्तों को एक नया दिशा दे रहे हैं, बल्कि यह डिजिटल युग में संबंधों के बारे में उनकी सोच को भी बदल रहे हैं।

Disclaimer: यह जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। तंदरुस्ताए नमः द्वारा प्रदान की गई किसी भी जानकारी या इनपुट की सटीकता की पुष्टि नहीं की जाती है। कृपया किसी भी जानकारी या धारणा को लागू करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *