जब कोई नई जॉब होती है तो इंटरव्यू एक अहम पड़ाव होता है। नौकरी की तैयारी के समय लोग कैंडिडेट सिलेबस पर ध्यान देते हैं, लेकिन उन चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो इंटरव्यू के दौरान पूछी जाती है या फिर इंटरव्यूअर उस पर गौर करता है। ऐसे में अगर आप किसी जॉब की तैयारी में हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप इंटरव्यू की बेहतरीन तरीके से तैयारी कर सकते हैं।

पहले से ही कर लें सभी तरह की तैयारी

इंटरव्यू से पहले सिलेबस को सही तरह से तैयार कर लें। सिलेबस के साथ कंपनी और जॉब प्रोफाइल के बारे में भी जानकारी रखें। कॉमन सवालों के जवाब भी आपको पता होने चाहिए, क्योंकि कई बार हम सोचते हैं कि आसान या कॉमन सवाल कौन ही पूछेगा और ऐसे में सामने से वो ही सवाल पूछ लिए जाते हैं तो ऐसे में कोशिश करें कि आपको उनके जवाब भी पता हों।

सही समय पर पहुंचना

इंटरव्यू के लिए जाते समय, टाइम का ख्याल जरूर रखें। हमेशा समय से पहले ही वेन्यू पर पहुंचे। लेट पहुंचेने पर आपको अनुशासन हीन दर्शाया जा सकता है। अगर वेन्यू पर देर से पहुंचेंगे तो इंटरव्यूअर को इस बात का पता लगेगा कि अनुशासन और समय प्रबंधन की बहुत कमी है। समय पर पहुचेंगे तो आप अपने आप को इंटरव्यू के लिए मानसिक रूप से तैयार कर पाएंगे।

नेगेटिव बातें न करें

पूरा ख्याल रखें कि इंटरव्यू में नेगेटिव बातें न करें। पिछले कंपनी के बॉस और सहकर्मियों की आलोचना भूल कर भी न करें, बल्कि पिछली कंपनी के अच्छे अनुभवों को साझा करें। आलोचना करेंगे तो ऐसा दिखेगा कि आप हर समय आलोचना ही करते रहते हैं और नई कंपनी की भी जरूर करेंगे।

इंटरव्यू में सफलता

हमेशा अपने आप को इंटरव्यू में आशावादी रखें। इंटरव्यू में आत्मविश्वास और पॉजिटिव सोच रखें। चाहे इंटरव्यू हो या न हो फिर भी सकारात्मक दृष्टिकोण रखें तभी आपको सफलता मिल पाएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *