मन्नत अस्पताल में नीमा वुमेन फॉर्म की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। इस ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन डॉ. रीना कक्कड़ की देखरेख में हुआ। कैंप में आए सभी डॉक्टर्स को गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश सेठी थे। इसके अलावा स्पेशल गेस्ट के तौर पर जसलीन सेठी और तरविंदर सोही मौजूद रहे। नीमा वुमेन्स पंजाब की प्रेजिडेंट डॉ. वीना गंबर भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

डॉक्टर्स को किया गया सम्मानित

कैंप में आए सभी डॉक्टर्स को फूलों को गुलदस्ता और पुरस्कार भी दिए गए। नीमा जालंधर के मेंबर्स भी कैंप में आए।

डॉ. रीना कक्कड़ ने बताया कैंप का मकसद

नीमा वुमेन्स फॉर्म की प्रेजिडेंट डॉ. रीना कक्कड़ ने तंदरुस्ताय नम के साथ बातचीत के दौरान बताया कि रक्तदान के लिए क्या-क्या चाहिए तो उन्होंने बताया कि सबसे पहले हीमोग्लोबिन चेक करते हैं और देखते हैं कि उसको किसी तरह की कोई बीमारी न हो। उसे हाइपरटेंशन या डायबिटीज नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा 18 साल की उम्र के ऊपर ही लोग रक्तदान कर सकते हैं।

क्या बीमारी होने पर कर सकते हैं रक्तदान?

इस पर डॉ. रीना कक्कड़ ने कहा कि यदि मरीज की उम्र 60 से ज्यादा है और उसको कोई हेल्थ प्रॉब्लम है तो ऐसा व्यक्ति रक्तदान नहीं कर सकता। रक्तदान के लिए पुरुषों के लिए 13-14 ग्राम और महिलाओं के शरीर 11-12 ग्राम रक्त होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई रक्तदान करता है तो ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और कॉर्डियक बीमारियों का खतरा भी कम होता है। यह कैंप लगाने का मुख्य मकसद गरीब लोगों को मुफ्त में रक्त उपलब्ध करवाना है। जिन लोगों को समय से रक्त नहीं मिल पाता उन्हें मुफ्त में रक्त दिया जा सके। साथ ही इस दौरान उन्होंने कैंप में आए सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।

ये डॉक्टर्स रहे मौजूद

इस कैंप में डॉ. अनील नागरथ (सैक्रेटरी नीमा पंजाब), डॉ. सुनीता नागरथ, डॉ. एसपी डालिया (जालंधर नीमा प्रेजिडेंट), डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. राजीव धवन, डॉ. आशु, डॉ. प्रिया गुप्ता, डॉ. निशमा समेत कई डॉक्टर्स मौजूद रहे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *