बैंगन को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है और भारत में हर घर में इसे बनाया जाता है। इसमें स्वाद होने के साथ-साथ सेहत बनाने के गुण भी हैं। बैंगन में कैलोरी कम होती है जिसके कारण ये वजन को भी घटाने में मदद करता है।

लेकिन इसकी एक समस्या ये है कि इसमें कीड़े पाए जाते हैं। कई बार बैंगन ऊपर से देखने में अच्छा लगता है, लेकिन जब इसको काटा जाता है तो इसके अंदर कीड़े दिखाई देने लगते हैं तो ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं अच्छे बैंगन की पहचान करना तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है।

ऐसे करें बिना कीड़ों के बैंगन की पहचान

वैसे तो बैंगन में कीड़े आम तौर पर निकल ही आते हैं। हालांकि अच्छे क्वालिटी की बैंगन की पहचान के लिए बाहरी हिस्से पर कोई छोटे-छोटे छेद, धब्बे या गड्ढे नहीं होते। कई बार बैंगन में बीज ज्यादा होते हैं जो खाने में अच्छा स्वाद नहीं दे पाते हैं, ऐसे में बैंगन खरीदते समय अपने हाथों से हल्का दबाकर चेक कर लें। अगर दबाने पर बैंगन अंदर जा रहा है तो इसमें बीज नहीं है। इसके अलावा अगर दबा रहे हैं और अंदर नहीं जा रहा है, साथ ही भारी भी लग रहा है तो इसमें बीजों का भरमार हो सकता है।

जब बैंगन खरीदे तो उसकी डंठल के पास सही तरह से जरूर देखें, क्योंकि कई बार डंठल के आसपास एक दम पतले छेद होते हैं, जिसमें कीड़े हो सकते हैं। इसके अलावा अगर बैंगन ज्यादा मुलायम लग रहा है तो अंदर सड़ा हुआ भी हो सकता है। अगर आपको बैंगन के ऊपर काला-काला ज्यादा दिखाई दे तो ये काफी पुराना हो सकता है। तो इन तरीकों से आप अच्छे बैंगन को घर ला सकते हैं और आराम से पका कर खा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *