पीवी सिंधु को कौन नहीं जानता, वे ओलंपिक में भारत के लिए दो बार मैडल ला चुकी हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्होंने बहुत से फैन्स बनाएं हैं और उन्हीं फैन्स के लिए एक बहुत प्यारी खबर है कि भातर की ये शानदार खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इनका विवाह वेंकट दत्ता साईं के साथ होने जा रहा है।
सिंधु की उम्र 29 है लेकिन फिटनेस इतनी जबरदस्त है कि अभी भी 20 की लगती हैं। जाहिर सी बात है कि वे खिलाड़ी हैं और वे अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर काफी ध्यान देती हैं, ताकि कोर्ट में जा के विपक्ष खिलाड़ियों के छक्के उड़ा सके तो चलिए आज जानते हैं कि वे कैसे अपने आप को इतना फिट रखती हैं और आपकी भी मदद हो सकती है कि कैसे अपने शरीर को फिट रखा जाए।
P.V Sindhu’s Diet Plan
नाश्ता
बैडमिंटन क्वीन पीवी सिंधु की उम्र तो 29 हैं लेकिन लगती वे बिल्कुल टीनएजर हैं और ये राज उनकी डाइट में छिपा है। हमारी खबरें पढ़ के आपको ये तो अंदाजा हो गया होगा कि ब्रेकफास्ट पूरे दिन का सबसे अहम मील होता है। अगर दिन की शुरुआत में हेल्दी नाश्ता खाएंगे तो आप हेल्दी लिविंग की तरफ पहला कदम बढ़ा पाएंगे। सुबह के नाश्ते में सिंधु अंडे और दूध पसंद करती हैं। ये दोनों चीजें ही न्यूट्रिएंट्स और प्रोटीन से भरपूर है। जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है।
दोपहर का खाना
अब बारी आती है दोपहर के खाने की, सिंधु इस वक्त ग्रिल्ड चिकन और चावल खाना पसंद करती हैं। इन सबके साथ लंच में कई तरह की सब्जियां भी शामिल होती हैं। ये सारी चीजें उन्हें भरपूर कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन देती हैं।
शाम के स्नेक्स
शाम के समय तो हल्की भूख लगती ही है तो ऐसे में वे स्नेक्स का सहारा लेती हैं। वे रोस्टेड ड्राई फ्रूट्स और फ्रेश फ्रूट खाती हैं जिससे उन्हें एनर्जी महसूस हो और हंगर क्रेविंग्स पर लगाम लगे।
Workout Meal
एक्सरसाइज करते समय को परेशानी या कमजोरी न महसूस हो तो ऐसे में वे वर्कआउट से पहले केले खाती हैं और जिम के बाद वो प्रोटीन शेक और एनर्जी बार का सेवन करती हैं।
रात का खाना
वे जल्दी डिनर करती हैं ताकि उनका शरीर सही रहे। जल्दी भोजन से डाइजेशन में कोई दिक्कत न आती। तो ऐसे में वे चावल के साथ हरी सब्जियां खाती हैं, जिसमें तेल का इस्तेमाल कम हो।
Cheat Day
सिंधु भले ही अपनी डाइट को गंभीरता है फॉलो करती हैं लेकिन चीट डे पर वो अपनी फेवरेट चीजें जैसे कि हैदराबादी बिरियानी और आइसक्रीम खाना पसंद करती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
