खान सर को कौन नहीं जानता, हर बच्चा उनका फैन है। खान सर के पढ़ाने का तरीका हर किसी को पसंद है और लाखों लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। यही वजह है कि देशभर में पटना के खान सर खूब मशहूर हैं। वे अक्सर स्टूडेंट्स को मोटीवेट करते या उनके लिए पढ़ाई-लिखाई से जरूरी टिप्स शेयर करते भी नजर आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में पढ़ते समय नींद की समस्या से छुटकारा पाने की कुछ टिप्स बताई हैं, जिन्हें हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं।
दरअसल कुछ बच्चे या मां-बाप कहते हैं कि उनके बच्चे जब पढ़ने बैठते हैं तो उनका ध्यान नहीं लगता या उन्हें नींद आ जाती है, जब भी वे पढ़ने बैठते हैं तो उन्हें सुस्ती भी आ जाती है, ऐसे में खान सर द्वारा शेयर की गई इन टिप्स को जरूर देखें।
पढ़ाई करते समय नींद से छुटकारा पाने का तरीका
पढ़ाई में मन लगाने के लिए खान सर ने दो खास टिप्स बताए हैं। इन दो बातों पर अगर ध्यान दिया जाए तो आपकी बॉडी पूरी तरह एक्टिव हो जाएगी।
Hemoglobin की जांच
खान सर का कहना है कि अगर आपको बहुत ज्यादा सुस्ती का सामना करना पड़ता है तो ऐसा बॉडी में हीमोग्लोबिन लेवल कम होने की वजह से हो सकता है। ऐसे में अपना हीमोग्लोबिन जरूर टेस्ट करवाएं। अगर शरीर में इसकी कमी होगी तो बॉडी को थकान जकड़ लेती है और आपको बार-बार नींद आती है।
अगर आपका हीमोग्लोबिन लेवल कम है तो डाइट में आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करें। सेब, हरी सब्जियां, इसके अलावा डॉक्टर की सलाह और उनके कहने पर आयरन सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
भरपूर नींद
इसके साथ ही खान सर ने रात को बच्चो को पूरी नींद लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अक्सर कई स्टूडेंट्स समय बचाने के लिए रात को केवल 4 से 5 घंटे सोते हैं और ये तरीका बिल्कुल सही नहीं है। कम नींद लेने से शरीर सही तरह काम नहीं करता। जिस वजह से बेहद सुस्त महसूस होने लगता है और पढ़ाई में मन नहीं लग पाता। ऐसे में कम नींद की बजाय रात को 8 घंटे सोएं। जिससे आपकी बॉडी एक्टिव रहेगी और आप दिन में बिना किसी परेशानी के पढ़ पाएंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
