जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है तो सिर्फ हेल्थ ही नहीं बल्कि स्किन प्रॉब्लम्स भी बढ़ जाती हैं। मौसम में ड्राईनेस होने के कारण स्किन भी ड्राई होने लग जाती है। ऐसे में इसके कारण त्वचा में खुजली होती है जिसके चलते त्वचा को मॉइश्चराइज करना पड़ता है। खासतौर पर जिन लोगों को सोरायसिस की समस्या होती है उनकी स्किन के लिए सर्दी बहुत नुकसानदायक होती है। सर्दियों की तेज हवा स्किन को और भी ड्राई बना देती है। इसके कारण सोरायसिस की समस्या बढ़ जाती है और इर्रिटेशन भी हो सकती है इसलिए सर्दियों में सोरायसिस से जूझ रहे लोगों को अपनी स्किन की एक्स्ट्रा केयर करनी चाहिए। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि आप अपना ध्यान कैसे रख सकते हैं।
आखिर क्या होती है सोरायसिस?
यह एक तरह की ऑटोइम्यून डिजीज होती है जिसके कारण स्किन पर सूखी, मोटी और फीकी पपड़ी से बनने लगती है। इसमें खुजली, जलन और दर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। यह परेशानी ज्यादातर घुटनों, कोहनी, स्कैल्प, पीठ, हथेलियों और पैरों पर ही ज्यादा असर डालती है। ऐसे में यह समस्या होने पर डॉक्टर की सलहा पर ही कोई चीज का इस्तेमाल करें। पूरी हाईजीन, स्किन केयर करके और दवाईयों के जरिए इसको खत्म किया जा सकता है हालांकि ड्राई मौसम में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है ऐसे में स्किन को एक्सट्रा देखभाल की जरुरत भी पड़ती है।

सर्दियों में इस तरह करें स्किन की देखभाल
हैवी मॉइश्चराइजर लगाएं
इस समस्या में आप हैवी मॉइश्चराइजर ही इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन सारा दिन ड्राईनेस से बची रहेगी। नहाने के बाद अपनी स्किन को धीरे-धीर से टॉवल के साथ साफ करें। इस तरह स्किन में हाइड्रेशन बना रहेगा। इसके अलावा पूरी बॉडी पर हैवी मॉइश्चराइजर या क्रीम का इस्तेमाल करें। ऐसा मॉइश्चराइर लगाएं जिसमें सेरामाइड्स और यूरिया का इस्तेमाल हुआ हो।
टाइट कपड़े न पहनें
सर्दियों में ज्यादातर लोग टाइट और गर्म कपड़े पहनते हैं लेकिन यदि आपको सोरायसिस है तो गर्म या टाइट कपड़े न ही पहनें। इसकी जगह आप सॉफ्ट, ढीले या फिर कंफर्टेबल कपड़े पहन सकते हैं। कपड़ों को ऐसे लेयर करें कि आपको पसीना भी न आए और बहुत ज्यादा ठंड भी न लगे।
गुनगुने पानी के साथ नहाएं
इस मौसम में सभी गर्म पानी से ही नहाते हैं लेकिन सोरायसिस होने पर गर्म पानी से न नहाएं क्योंकि इससे आपकी समस्या बढ़ जाएगी। इसकी जगह आप गुनगुने पानी के साथ नहा सकते हैं इससे स्किन को नुकसान नहीं होगा। आप जेंटल और फ्रेगरेंस फ्री क्लींजर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप नहाने के पानी में आप ओटमील या नेचुरल बॉथ ऑयल भी डाल सकते हैं। इससे स्किन में खुजली और जलन नहीं होगी।

पानी का सेवन सही मात्रा में करें
गर्मियों के जैसे सर्दियों में भी अपनी स्किन को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट रखना जरुरी है ऐसे में सर्दियों में भी आप पूरा पानी पिएं। शराब न पिएं क्योंकि इससे स्किन ड्राई होगी।
ह्यूमिडिटी फॉयर लगाएं
सर्दियों के मौसम में कमरे भी ठंडे होते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए लोग हीटर लगाते हैं लेकिन इसका इस्तेमाल करने से कमरे में गरमाहट ज्यादा हो जाएगी जिससे आपकी स्किन ओवर ड्राई होगी इसलिए हीटर की जगह आप घर में ह्यूमिटडिटी फॉयर लगा सकते हैं। इससे हवा में गरमाहट भी रहेगी और स्किन ओवर ड्राई होने से भी बचेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
