सुबह का नाश्ता किया जाए तो आपका सारा दिन एनर्जी से भरा रहता है। आपका मूड भी अच्छा रहता है और काम में या पढ़ाई में मन लगा रहता है, लेकिन सुबह का नाश्ता जरूरी तो है पर वो हेल्दी भी होना चाहिए ताकि सच में आपको एनर्जी मिल सके। अगर आप हेल्दी के साथ-साथ संतुलित तरीके से नाशता नहीं कर रहे हैं तो इसका असर शरीर पर नकारात्मक भी पड़ सकता है और वजन बढ़ सकता है।
कितने बजे करें सुबह का नाश्ता?
नाश्ता के समय के बारे में काफी लोग परेशान रहते हैं कि कितने बजे करना ठीक रहता है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। सुबह का नाश्ता सूर्योदय के बाद करीब एक घंटे के अंदर कर लें। अगर इस समय नाश्ता किया जाए तो शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। इसके अलावा आप सात से आठ बजे के बीच भी नाश्ता कर सकते हैं।
इन गलतियों से बढ़ता है वजन
देर से नाश्ता
बहुत से लोग सुबह उठने के बाद काम पर लग जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि सुबह का नाश्ता हेल्दी होने के साथ-साथ समय पर होना चाहिए। उठने के एक से दो घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट जरूर कर लेना चाहिए।
तेल और मसाले वाला नाश्ता
सुबह-सुबह हमेशा हेल्दी और संतुलित भोजन करना चाहिए। अगर आप सुबह-सुबह तेल और मसाला वाले नाश्ता करते हैं तो वो सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है।
सुबह का नाश्ता स्किप करना
जल्दी के चक्कर में, आलस में या किसी और वजह से लोग अक्सर सुबह का नाश्ते स्किप कर देते हैं। कुछ लोगों को ये भी लगता है कि सुबह के नाश्ते में काफी मात्रा में कैलोरी शरीर को मिल जाती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। सुबह का नाश्ता तो स्किप कर देते हैं, लेकिन बाद में खाने में हल्का के बदले बहुत भारी खाना खा लेते हैं, जिसके कारण उनका वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है।
नाश्ते में जूस
आपने बहुत सी फिल्मों में देखा होगा कि लोग सुबह उठकर सबसे पहले जूस लेते हैं और फिर आपका भी मन करता होगा, लेकिन नाश्ते में सुबह जूस नहीं पीना चाहिए। आपको बता दें कि पूरे फल में फाइबर होता है और जूस में ये नहीं मिल पाता। फाइबर से भूख नियंत्रित रहती है, जिसके कारण भूख नहीं लगती।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
