वजन कम करने और खुद को सुडौल दिखाने के लिए लोग एक्सरसाइज तो शुरू कर देते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि पहले प्री-वर्कआउट के तौर पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। लोग काफी कन्फ्यूज हो जाते हैं। बहुत से लोगों का कहना है कि वर्कआउट से पहले कुछ नहीं खाना चाहिए और कुछ कहते हैं कि एक्सरसाइज से पहले हल्का फुल्का खा लेना चाहिए। ऐसे में आप भी लोगों की बातें सिर्फ सुनते रहे जाते हैं और कदम नहीं उठा पाते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

Pre-Workout Meal

एक्सरसाइज के लिए शरीर को जान और एनर्जी की जरूरत होती है, ऐसे में अगर आप प्री वर्कआउट मील नहीं लेते तो आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए एक्सरसाइज से पहले प्री-वर्कआउट के रूप में हल्का-फुल्का कुछ खा लेना चाहिए। सुबह-सुबह खाने के शैकीन नहीं हैं तो लिक्विड में ले सकते हैं।

Oats

हैवी मील के बारे में सोच रहे हैं तो ओट्स ले सकते हैं। दूध के साथ पीने के अलावा आप इसे दूध के साथ मिलाकर शेक बना सकते हैं। साथ ही इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए केला और शहद मिला सकते हैं। इससे आपको काफी एनर्जी मिलेगी और सारा दिन आप फ्रेश रहेंगे।

Banana

प्री-वर्कआउट के लिए आप केले को अपना साथी बना सकते हैं। एक्सरसाइज करने के लगभग 30 मिनट पहले ही आप 3 से 4 केले खा सकते हैं। साथ ही बादाम, अखरोट, किशमिश या खजूर भी।

Eggs

हैवी एक्सरसाइज जैसे की जिम में जाते हैं तो आप प्री-वर्कआउट के रूप में अंडा ले सकते हैं। इसे एक्सरसाइज से कम से कम घंटा पहले खा लें। अंडे में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो आपके शरीर को एनर्जी देता है।

इंस्टेंट एनर्जी के लिए क्या करें?

तुरंत एनर्जी के लिए आप ब्लैक कॉफी ले सकते हैं। इसे प्री-वर्कआउट के तौर पर पी सकते हैं अगर आपको तुरंत एनर्जी चाहिए।इसमें कैफीन होता है जो आपकी ऊर्जा बढ़ाता है। इसके अलावा इंस्टेंट एनर्जी के लिए खजूर भी खा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *