यूट्यूब पर लजीज रेसिपीज की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली निशा मधुलिका आज करोड़ों लोगों के दिलों में राज करती हैं। उनकी सरल, प्रभावी और मधुर आवाज़ में दी जाने वाली रेसिपी जानकारी उन्हें खास बनाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय था जब निशा अकेलेपन से जूझ रही थीं? उनके बच्चे पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में घर से दूर थे, और इस वजह से निशा एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम (Empty Nest Syndrome) से पीड़ित हो गईं।

एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम क्या है

एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम एक भावनात्मक स्थिति है, जो तब होती है जब बच्चे बड़े हो जाते हैं और अपने घरों से बाहर चले जाते हैं। खासकर माताओं में यह स्थिति अधिक देखने को मिलती है, क्योंकि बच्चों के साथ उनका गहरा भावनात्मक जुड़ाव होता है। इस सिंड्रोम में माता-पिता को उदासी, अकेलापन और अक्सर उद्देश्यहीनता का अनुभव होता है, जिससे मानसिक और भावनात्मक प्रभाव पड़ता है।

निशा मधुलिका का संघर्ष और सफलता

निशा के बच्चे जब घर छोड़कर बाहर गए, तो वह अपने दिन को लेकर काफी अकेलापन महसूस करने लगीं। इस स्थिति से उबरने के लिए निशा ने यूट्यूब का सहारा लिया और खाना बनाने की अपनी कला को साझा करना शुरू किया। धीरे-धीरे यूट्यूब पर उनकी रेसिपी वीडियो वायरल होने लगे, और आज उनके चैनल पर 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। अपने टैलेंट के कारण वह भारत की सबसे अमीर यूट्यूबर बन चुकी हैं, जिनकी संपत्ति लगभग 43 करोड़ रुपये है।

निशा का यह सफर न केवल उनकी खुद की यात्रा है, बल्कि यह उस मानसिक स्थिति से उबरने का भी प्रेरणास्त्रोत है, जो अक्सर महिलाओं को जीवन के इस दौर में होती है। उन्होंने अकेलेपन और उदासी से निकलने के लिए अपने शौक को पेशे में बदला, और यूट्यूब पर अपने खानपान के शौक को एक प्लेटफॉर्म दिया।

एम्प्टी नेस्ट सिंड्रोम के कारण

किसी खास को खोना

बच्चों का घर छोड़ना या किसी करीबी रिश्ते का टूटना, इस सिंड्रोम का कारण बन सकता है।

एकल संतान

अगर महिला के पास केवल एक बच्चा है, तो उससे दूर रहने पर यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।

मेनोपॉज

हार्मोनल बदलाव भी इस सिंड्रोम के विकास का कारण बन सकते हैं।

बच्चों का दूर जाना

जब बच्चे पढ़ाई या नौकरी के कारण घर छोड़कर दूर चले जाते हैं, तो यह मानसिक तनाव और चिंता का कारण बनता है।

क्या है इसके लक्षण

चिड़चिड़ापन और अपराधबोध का अनुभव होना

गहरी उदासी और निराशा होना

कार्यों में रुचि की कमी और तनाव महसूस होना

चीजों को स्वीकार करने में कठिनाई होना

इस सिंड्रोम से उबरने के उपाय

सामाजिक जीवन को सक्रिय रखें

नई हॉबीज अपनाएं

सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं

कम्युनिकेशन बनाए रखें

स्वयं पर ध्यान दें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *