उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के ठीक एक दिन पहले 22 वर्षीय दूल्हे शिवम की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवम रविवार रात भात के कार्यक्रम में अपने दोस्तों और परिवार के साथ नाचते-गाते हुए अचानक गिर पड़ा और बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना ने शादी के माहौल को गम में बदल दिया।

आजकल युवाओं में Sudden Cardiac Death (SCD) या सडन हार्ट फेलियर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मेयो क्लिनिक की रिपोर्ट के मुताबिक यह समस्या अक्सर दिल की विद्युत गतिविधि में गड़बड़ी के कारण होती है। हृदय में अनियमित धड़कन या Arrhythmias खून की आपूर्ति को बाधित करती है, जो अचानक मौत का कारण बन सकती है।

सडन हार्ट फेलियर के कारण

लॉन्ग क्यूटी सिंड्रोम

यह हृदय ताल विकार है, जो अचानक दिल की धड़कन को तेज और अव्यवस्थित बना देता है। यह जन्मजात या दवाओं से उत्पन्न हो सकता है।

कोमोटियो कॉर्डिस

यह दुर्लभ स्थिति अक्सर खेलों के दौरान होती है, जब किसी व्यक्ति को सीने में अचानक आघात लगता है, जिससे हृदय की विद्युत गतिविधि प्रभावित होती है।

जेनेटिक फैक्टर

परिवार में हृदय रोग का इतिहास या जन्मजात हृदय दोष भी युवाओं में अचानक हार्ट फेलियर का कारण बन सकते हैं।

अत्यधिक तनाव और मानसिक दबाव

आजकल के युवा तनाव, डिप्रेशन और एंग्जाइटी का शिकार होते हैं, जो हृदय पर दबाव डाल सकते हैं।

खराब जीवनशैली

अस्वास्थ्यकर खानपान, ज्यादा जंक फूड, और शारीरिक गतिविधि की कमी से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जिससे दिल की धमनियां अवरुद्ध हो सकती हैं।

धूम्रपान और शराब

सिगरेट और शराब से दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और रक्त वाहिकाओं का संकुचन हो सकता है।

हाइपरटेंशन और डायबिटीज

उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसे सामान्य रोग भी हार्ट फेलियर का कारण बन सकते हैं।

नशा और ड्रग्स

नशीली दवाओं और सिंथेटिक ड्रग्स से हृदय की धड़कन अनियमित हो सकती है, जिससे मौत का खतरा बढ़ जाता है।

युवाओं में सडन हार्ट फेलियर के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि हेल्दी जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम, तनाव कम करने और खानपान पर ध्यान देने से इन जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *