प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। ऐसे में गर्भ में भ्रूण का आकार बढ़ने के साथ महिलाओं का पेट भी बढ़ने लगता है, जिसके निशान प्रेग्नेंसी के बाद भी महिलाओं के साथ ही रहते हैं। बच्चा होने के बाद पेट पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स कई महिलाओं में कम होते हैं, जबकि कुछ महिलाओं के पेट में ज्यादा निशान दिखते हैं। ये स्ट्रेच मार्क्स दिखने में काफी खराब लगते हैं, जिसके कारण महिलाओं को कई बार अपने पसंद के कपड़े पहनने से भी पीछे हटना पड़ता है। ऐसे में यदि आप भी प्रेग्नेंसी के बाद अपने पेट पर नजर आने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के बारे में परेशान हैं तो आज आपको बताते हैं कि प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स को आप कैसे दूर कर सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DBbjXlHoFAY/?utm_source=ig_web_copy_link

नारियल तेल की मालिश

महिलाएं अपने पेट के स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए नारियल तेल की मालिश (coconut oil for कर सकती हैं। इसमें पौष्टिक गुण होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करेंगे और निशान को कम करने में मदद करेंगे, इससे स्किन की बनावट में सुधार होगा।

ऑलिव ऑयल से करें मालिश

पेट पर स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को हल्का करने के लिए ऑलिव ऑयल से बैली की मालिशा करना भी फायदेमंद होगा। यह तेल एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो स्किन को ठीक करने और हाइड्रेशन को बढ़ावा देगा इससे स्किन का लचीलापन बढ़ेगा।

अरंडी का तेल

प्रेग्नेंसी के बाद पेट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप अरंडी के तेलका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन को गहराई से नमी देगा, इसकी लोच में सुधार करेगा और पेट पर पड़ने वाले खिंचाव के निशानों को कम करेगा।

रोजहिप ऑयल इस्तेमाल करें

प्रेग्नेंसी के कारण पेट पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप विटामिन-ए और सी से भरपूर रोजहिप तेल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा, जो आपकी स्किन को दोबारा से हेल्दी बनाने में मदद करेगा और समय के साथ पेट पर पड़े खिंचाव के निशानों को कम करने में भी मदद करेगा।

इस बात का रखें ध्यान

स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप अरंडी, नारियल, रोजहिप और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सिर्फ मालिश करने से स्ट्रेच मार्क्स को हल्का नहीं किया जा सकता है। इसके साथ आपको पोषक तत्वों से भरपूर डाइट, पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन और नियमित रूप से पेट की मालिश भी करनी है। आप हल्के हाथों से अपने पेट पर इनमें से कोई भी तेल लगाकर मालिश करें लेकिन पेट पर दबाव डालने से बचें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *