बच्चों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। उनके पास ऐसी कोई भी चीज नहीं रखनी चाहिए, जिसके संपर्क में आने से उनकी सेहत को खतरा हो। कई बार घर के बड़े-बुजुर्ग डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की दवाईयां खाकर बच्चों के आस-पास रख देते हैं। कई बार तो लोग खांसी और ताकत का टॉनिक पीकर ही बच्चों के पास रख देते हैं। इन दवाईयों से अंजान बच्चे कई बार वह सिरप या टॉनिक को खोलकर सूंघने लगते हैं। ऐसा करने से उनकी सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि बच्चों के आस-पास दवाईयां रखने से क्या नुकसान होंगे।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DAal-liNyIU/?utm_source=ig_web_copy_link
बच्चों के आस-पास दवाईयां रखने के नुकसान
डॉक्टर्स के अनुसार, 1-4 साल तक के बच्चे काफी चुलबुले होते हैं उन्हें किसी बात की समझ नहीं रहती इसलिए इस उम्र के बच्चों के संपर्क में दवाईयां बिलकुल न रखें दरअसल, कई बार हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट से जुड़ी बीमारियों की दवाईयां अधिक एमजी की होती हैं, जिसे अगर बच्चे गलती से खा लें तो यह उनके लिए कई बार जान जाने का जोखिम भी बढ़ा सकती है। वहीं, यदि छोटे बच्चे खांसी का सिरप या कोई दूसरी लिक्विड दवाई पी लें तो उनके लिए इसे पचा पाना भी आसान नहीं होता। इसके कारण उन्हें उल्टी, मतली और पेट में तेज दर्द होने जैसी समस्या हो सकती है। इसके साथ ही बच्चा यदि किसी दवाई को सूंघ या निगल ले तो इससे उसे बहुत नींद आने के साथ ही बेहोशी भी हो सकती है।
गलती से दवाई खा ले बच्चा तो करें ये काम
अगर आपका बच्चा गलती से कोई भी दवाई खा लेता है तो सबसे पहले आप उसे डॉक्टर के पास लेकर जाएं। इसके साथ ही आप उसकी पीठ थपथपाकर उसे उल्टी करवाएं। ऐसा करने से बच्चे द्वारा खाई गई दवाई कई बार निकल जाती है साथ ही यह भी कोशिश करें कि दवाई खाने के बाद उसे किसी ऐसी जगह पर रखें जहां बच्चे का पहुंच पाना संभव न हो सके।

