पहली बार पेरेंट्स बनने वाले लोग अक्सर इस बात की चिंता में रहते हैं कि उनकी बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी। बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए न्यू बने पेरेंट्स कई तरह के नुस्खे, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और सदियों से अपनाए जाने वाले नुस्खे भी को फॉलो करते हैं। न्यू पेरेंट्स के दिमाग में बस एक ही बात घूमती रहती है कि उन्हें किसी भी तरीके से अपने बच्चे की हाइट को बढ़ाना है। कई बार पेरेंट्स बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें पेड़ या गेट पर लटकाने भी लगते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे की हाइट को लेकर परेशान हैं और उसे बढ़ाने के लिए कई तरह के चीजें ट्राई कर चुके हैं तो अब समय आ गया है एक स्पेशल नुस्खा अपनाने का। पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी के पॉडकास्ट शो पर न्यूट्रिशनिस्ट सुमन अग्रवाल बच्चों की हाइट कैसे बढ़ाई जा सकती है इसके बारे में बताया है। आइए जानते हैं इस बारे में।
क्या लटकने से बढ़ेगी बच्चों की हाइट?
न्यूट्रिशनिस्ट सुमन अग्रवाल के अनुसार पेड़ या दरवाजे पर लटकने से बच्चों की हाइट नहीं बढ़ती। इसके लिए अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि बच्चों की हाइट बढ़ाने में एक्सरसाइज सबसे ज्यादा फायदेमंद होगी। इसके साथ ही, स्विमिंग बच्चों की हाइट बढ़ाने में बहुत मददगार होगी। स्विमिंग करने से शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव और लचीलापन आएगा जिससे उनकी हाइट बढ़ाने में मदद मिलेगी। स्विमिंग एक कार्डियो एक्सरसाइज है, जिससे शरीर के सभी हड्डियों का विकास सही तरीके से होगा। इसकी मदद से बच्चों की हाइट तेजी से बढ़ेगी।

विटामिन डी3
कैल्शियम के साथ-साथ बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए विटामिन डी3 भी बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो ज्यादातर न्यू पेरेंट्स अपने बच्चों का विटामिन डी3 लेवल को चेक नहीं करते लेकिन यह सबसे ज्यादा जरूरी पोषक तत्व है। अगर बच्चे के शरीर में विटामिन डी3 का स्तर कम रहेगा तो यह कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डालेगा इसलिए बच्चों के खाने में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी3 की भी पर्याप्त मात्रा में होना बेहद जरूरी है।
कैल्शियम
न्यूट्रिशनिस्ट सुमर अग्रवाल ने बताया कि बच्चों की हाइट बढ़ाने में कैल्शियम भी बेहद जरुरी भूमिका निभाता है जिन बच्चों के खाने में कैल्शियम की कमी होगी उनकी हाइट कम रह जाएगी दरअसल, बढ़ते बच्चों के विकास के लिए कैल्शियम बहुत आवश्यक पोषक तत्व होता है जिन बच्चों के खाने में कैल्शियम की कमी होगी उनकी सिर्फ हाइट कम नहीं होती बल्कि उन्हें हड्डियों और दांतों की कमजोरी की समस्या भी होगी।

इन बातों को भी रखें ध्यान
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज और सही खानपान जरूरी है। न्यू पेरेंट्स को अपने बच्चे के खाने में पोषण का संतुलन और फिजिकल एक्टिविटी पर सही तरह से ध्यान देना चाहिए।
