हमारी पीढ़ी को काफी बिगड़ी हुई और एडिक्ट्स की पीढ़ी का नाम दिया जाता है। कोई गेम्स का एडिक्ट, कोई गैजेट्स का, कोई लग्ज़ीरियस लाइफ़स्टाइल का, कोई सेक्स का, कोई शराब या पॉर्न का तो कोई पैसे का। लेकिन आज आप सुनेंगे एक नये तरीके की एडिक्शन, जिसका नाम है लव एडिक्शन। इसे हिंदी में हम प्यार की लत कहते हैं। प्यार होना तो ठीक है, लेकिन प्याj की लत काफी डरावना लगता है, कहीं ये आपको या किसी से आपको तो नहीं?

जब भी किसी से प्यार होता है या कोई अच्छा लगता है तो हमारे में पेट में बटरफ़्लाईज़ सा महसूस होता है, लेकिन क्या प्यार एक गलत चीज है? प्यार एक तरह की दवाई का काम करती है, लेकिन जब प्यार में सुकून और सुरक्षा की तलाश शुरू हो जाए तो ये एक ख़राब दवाई बन जाती है। लंबे समय तक इस दवाई का सेवन करते रहने से आपको इसकी लत लग जाती है।

सिर्फ प्यार के घेरे में ही सुकून महसूस होना

इसकी जब लत लग जाती है तो प्यार के घेरे में ही सुकून का एहसास होता है। फिर चाहे आपका रिश्ता अब्यूज़िव या बुरा ही क्यों न हो। आप उससे बाहर नहीं निकलना चाहते क्योंकि आपको लगता है कि उसके बाहर आपका कोई अस्तित्व नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि जो लोग 5,6 रिश्तों में रह चुके हैं उनमें एक कॉमन चीज़ होती है कि वे प्यार के बिना अपने जीवन की कल्पना नहीं कर पाते। जब एक रिश्ता टूटता है तो खुद को संभालने और समय देने के बजाय दूसरे रिश्ते में पड़ जाते हैं।

खुद को Perfect समझना

जो लव एडिक्ट्स होते हैं उन्हें लगातार सराहना और सपोर्ट की ज़रूरत होती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब वे एक रिश्ता टूटने के बाद तुरंत ही दूसरे रिश्ते में चले जाते हैं तो वे ये साबित करना चाहते हैं कि उनमें किसी तरह की कमी नहीं है और जल्द ही एक नया पार्टनर भी ले सकते हैं।

हर किसी को Love Addict समझें?

आप एक के बाद एक रिश्ता बनाने वाले लोगों को लव एडिक्ट की श्रेणी में नहीं रख सकते। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें मल्टिपल रिलेशनशिप में रहना अच्छा लगता है, क्योंकि ऐसे लोगों में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की कमी होती है।

Love Addict के लक्ष्ण

ऐसा लगना कि जब आपको कोई प्यार करेगा तो ही आप ख़ुश रह पाएंगे। फ़िल्मों या टीवी में दिखाए जानेवाले प्यार की कामना असल जिंदगी में करना। कभी-कभी महसूस करना कि सिर्फ प्यार चाहिए तो ही किया जा रहा है। इसलिए रिश्ते में रहना ताकि आपको अकेले न रहना पड़े। कमिटेड रिश्ते में रहते हुए लगातार डाइट या अपने एक्स के बारे में सोचते रहना। ऐसा लगना कि आपका रिश्ता सीरियस नहीं है। ब्रेकअप के बाद ब्रेक न लेना और जो भी मिले उसके साथ रिलेशन में चेल जाना।

अगर आपका जवाब ज्यादातर हां में है तो किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकते हैं ताकि आप इन सब चीजों को सही तरीके से सोच सके और खुद से प्यार करने की कोशिश करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *