प्रेग्नेंसी में पैरों में दर्द और ऐंठन होना एक आम समस्या है। इसमें दूसरी और तीसरी तिमाही में अक्सर महिलाओं को पैर में दर्द और ऐंठन की समस्या होती है। पैरों में दर्द और ऐंठन की परेशानी अक्सर रात में होती है, जब महिलाएं दिनभर का काम करके आराम करने जाती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्भावस्था के दौरान पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या हार्मोनल बदलाव, शरीर का बढ़ता वजन, रक्त संचार में बदलाव और शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स की कमी से होती है। गर्भावस्था के दौरान पैरों में होने वाला दर्द और ऐंठन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि महिलाओं को इससे राहत पाने के लिए दवाई तक लेनी पड़ती है। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं प्रेग्नेंसी में होने वाले पैरों के दर्द और ऐंठन का इलाज क्या है।

प्रेग्नेंसी में पैरों में दर्द और ऐंठन का इलाज

इस दौरान होने वाली पैरों के दर्द और ऐंठन का इलाज डॉ. गौरी राय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके बताया है। उनका कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में दर्द और ऐंठन एक आम समस्या है। इस दर्द से राहत पाने के लिए महिलाओं को कभी भी दवाईओं और सप्लीमेंट का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रेग्नेंसी में ज्यादा दवाईयों का सेवन करने से गर्भ में पलने वाले शिशु को परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं दवाएं गर्भस्थ शिशु के विकास को भी प्रभावित करेगी। महिला स्वास्थ्य एक्सपर्ट्स की मानें तो इस दौरान होने वाले पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या के इलाज के लिए कुछ उपाय आप अपना सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DCOw-eog0Ys/?utm_source=ig_web_copy_link

गुनगुने पानी से करें सिकाई

प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में होने वाली ऐंठन और दर्द से राहत पाने के लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर सिकाई करें। इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को निकालेंगे जिससे पैरों के दर्द और ऐंठन से छुटकारा मिलेगा।

नारियल पानी पिएं

डॉक्टर की मानें तो गर्भावस्था के दौरान डिहाइड्रेशन यानी की पानी की कमी के कारण भी महिलाओं के पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हार्मोनल बदलावों के कारण यदि आपको सादा पानी पीने में परेशानी हो तो नारियल पानी और छाछ जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें।

पोषण संतुलित बनाकर रखें

इस दौरान कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की अच्छी मात्रा का सेवन करना जरूरी है। गर्भवती महिलाओं को रोजाना एक पर्याप्त मात्रा में इन पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना चाहिए। इस दौरान पोषण का संतुलन बनाए रखने से ऐंठन और दर्द में कमी होगी। इसके लिए डाइट में दूध, दही, हरी सब्जियां, केले, सूखे मेवे और कीवी खाएं।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें

इस दौरान हल्के स्ट्रेचिंग और वॉकिंग से भी पैरों के दर्द और ऐंठन से राहत मिलेगी। स्ट्रेचिंग और वॉकिंग जैसी एक्सरसाइज शरीर का ब्लड फ्लो सुधारेंगी, जिससे पैरों का दर्द और ऐंठन कम होगी।

गुनगुने तेल से मालिश

गर्भवती महिलाएं रात को सोने से पहले गुनगुने तेल से मालिश करें। इससे पैरों का दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलेगी। गुनगुने तेल से मालिश करने से ब्लड फ्लो को सुधारने में मदद मिलेगी जिससे दर्द कम होगा।

इस बात का भी रखें ध्यान

गर्भावस्था में पैरों में दर्द और ऐंठन को कुछ घरेलू उपायों से आप कम कर सकते हैं लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान पैरों में दर्द और ऐंठन की समस्या अगर लंबे समय तक हो तो एक बार डॉक्टर से बात जरूर करें, ताकि सही इलाज के साथ समस्या ठीक हो पाए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *