तनाव-पूर्ण लाइफस्टाइल, समय की कमी, अनहेल्दी डाइट, प्रदूषण और नींद की कमी के कारण चेहरे की त्वचा में ढीलापन और झुर्रियां आना एक सामान्य है अक्सर हम अपनी त्वचा की देखभाल के लिए समय नहीं निकाल पाते जिससे चेहरे पर थकान, डार्क सर्कल्स और अन्य समस्याएं दिखती हैं। चेहरे की त्वचा में लचीलेपन की कमी के कारण जॉलाइन ढीली हो सकती हैं गालों में झुर्रियां और चेहरें की बनावट में बदलाव आ सकता है। यह सब न केवल उम्र बढ़ने के संकेत होता है, बल्कि यह आपके शरीर के अंदरूनी स्वास्थ्य की स्थिति को भी दिखाते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए चेहरे की देखभाल और फेस योगा मसाज जैसी पारंपरिक विधियां मदद करेगी। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि चेहरे की त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए फेस योगा कैसे करें। आइए जानते हैं।

फेस योगा मसाज क्या है?

फुल फेस योगा मसाज एक तरह की फेस योग तकनीक है, जिसमें अलग-अलग प्रकार की स्ट्रेचिंग और मसाज तकनीकों का इस्तेमाल होता है, इस प्रक्रिया में चेहरे के विभिन्न हिस्सों जैसे कि गाल, जॉ, माथा, नाक और आंखों के आस-पास मसाज की जाती है, जिससे त्वचा के ढीलेपन और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलेगी।

नकलिंग मसाज

इसका इस्तेमाल चेहरे की सूजन को कम करने और रक्त संचार को बढ़ाने के लिए होता है। इस प्रक्रिया में हाथों का इस्तेमाल कर चेहरे के निचले और ऊपरी हिस्से पर हल्के दबाव के साथ मसाज होती है। यह मसाज चेहरे को माइक्रो लिफ्ट देगी और सूजन को कम करेगी जिससे त्वचा का टेक्सचर भी बेहतर होगा।

ऐसे करें मसाज

. उंगलियों का इस्तेमाल कर गालों और माथे पर हल्का दबाव डालते हुए मसाज करें।

. यह मसाज 5 मिनट तक करें और चेहरे के हर हिस्से पर समान रूप से दबाव डालें।

. रक्त संचार को बेहतर बनाने के लिए इस मसाज को दिन में दो बार करें।

ढीली त्वचा होगी लिफ्ट

फुल फेस मसाज का एक प्रमुख फायदा यह है कि यह ठोड़ी और ढीली त्वचा को लिफ्ट करने में मदद करेगी। चेहरे के निचले हिस्से की त्वचा और मांसपेशियों को टोन करने के लिए इस मसाज का इस्तेमाल करें। यह प्रक्रिया गालों और जॉ के आसपास की मांसपेशियों को एक्टिव करेगी, जिससे त्वचा में कसावट आएगी। यह मसाज खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जिनकी जॉ लाइन ढीली हो गई है और जो त्वचा की उम्र बढ़ने के कारण परेशान हैं।

ऐसे करें मसाज

. उंगलियों से हल्के दबाव में जॉ के निचले हिस्से पर गोलाकार घुमाव करते हुए मसाज करें।

. गालों के ऊपरी हिस्से से जॉ तक हल्का दबाव डालते हुए स्ट्रेचिंग करें।

. इसे दिन में 5-10 मिनट तक करें ताकि त्वचा में कसावट आएगी और ढीली त्वचा को लिफ्ट किया जा सकेगा।

फुल फेस स्ट्रेचिंग मसाज

यह मसाज चेहरे की मांसपेशियों और त्वचा को लचीला बनाने का एक बेहतरीन तरीका है। इसमें जॉ की मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी। यह मसाज सूजन को कम करेगी।

ऐसे करें

. दोनों हाथों से चेहरा खींचते हुए धीरे-धीरे स्ट्रेच करें।

. जॉ और गालों को खींचने के लिए उंगलियों से दबाव डालें।

फायदे

. फुल फेस योगा मसाज के नियमित अभ्यास से चेहरे की मांसपेशियों में लचीलापन आएगा। त्वचा में कसावट आएगा।

. इससे झुर्रियां कम होगी और त्वचा पर ग्लो आएगा।

. यह मसाज मांसपेशियों को मजबूत बनाएगी, जिससे चेहरे के निचले हिस्से में लचीलापन बढ़ेगा।

. यह मसाज रक्त संचार को बेहतर बनाएगी जिससे त्वचा में निखार आएगा।

. नकलिंग मसाज से चेहरे की सूजन कम होगी और चेहरे का आकार भी बेहतर होगा।

निष्कर्ष

फुल फेस मसाज से न सिर्फ चेहरे की मांसपेशियों को लचीलापन मिलेगा, बल्कि यह त्वचा को जवां बनाए रखने में भी मदद करेगा। यह एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका है जो महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का विकल्प हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *