एक्ट्रेस आथिया शेट्टी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंसके साथ अपने से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि वह और उनके पति क्रिकेटर केएल राहुल जल्दी पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं वहीं फीमेल फैंस आथिया की ग्लोइंग स्किन की मुरीद हैं। तो चलिए आज अपने इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि आथिया की ग्लोइंग स्किन का क्या राज है। आइए जानते हैं।
घरेलू चीजें इस्तेमाल करती हैं एक्ट्रेस
आपको बता दें कि आथिया अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए सिंपल और घरेलू चीजें इस्तेमाल करती हैं। उनकी दादी उन्हें दिन में बार-बार पानी पीने के लिए टोकती थी। धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन गया और आज उन्हें ऐसा करना बेहद पसंद है ऐसे करने से उनकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। आथिया की नैचुरल ग्लोइंग स्किन देखकर साफ पता चलता है कि वह सच में बहुत कॉन्शस हैं और वह लिक्विड डाइट पर ही ज्यादा ध्यान देती हैं। वह दिनभर में पानी के अलावा नारियल पानी, फलों का जूस और रसीले फल खाती हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/Cvrty7shiyR/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
दही और टमाटर का मास्क
एक्ट्रेस आथिया शेट्टी अपनी त्वचा की देखभाल और सुंदरता बढ़ाने के लिए कुछ न कुछ ट्राई करती रहती हैं। वह दही और टमाटर से बना मास्क चेहरे पर लगाना पसंद करती हैं। यह उनकी स्किन को अच्छे से सूट कर जाता है।
चावल का पानी
इसमें विटामिन, मिनरल्स और अमीनो एसिड पाया जाता है जो त्वचा को चमकदार बनाने और त्वचा के रंग को एकजैसा बनाने में मदद करेंगे। स्किन के काले धब्बों और पिग्मेंटेशन को रोकने के लिए इस्तेमाल करें। धूप से झुलसी हुई त्वचा पर चावल का पानी लगाने से मदद मिलेगी। कोरियाई महिलाएं भी स्किन पर चावल का पानी इस्तेमाल करती हैं।

