मेकअप करना एक कला होती है। लाख चाहे लोग कहलें कि उन्हें मेकअप पसंद नहीं, लेकिन असल में उन्हें करना नहीं आता। पुरुषों को भी आपने बोलते हुए सुना होगा कि उन्हें मेकअप वाली लड़कियां पसंद नहीं, लेकिन सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर सुंदर लड़कियों की पोस्ट्स पर उन्हीं के लाइक होते हैं। इसलिए किसी और की न सुनकर जो आपको अच्छा लगे वो ही करें।

यहां आपको मेकअप के कुछ पड़ावों में से एक फाउंडेशन लगाना सिखाया जाएगा क्योंकि बहुत से लोगों को फाउंडेशन लगाना नहीं आता। फाउंडेशन चेहरे का रंग निखारने और कलर कॉम्प्लेक्शन को सही करने के लिए यूज किया जाता है। वे सामान ले लेते हैं लेकिन इस्तेमाल करना नहीं जानते, जिस वजह से उनके चेहरे पर वैसा निखार नहीं आ पाता जैसा वे चाहते हैं।

Makeup Steps

Primer: चेहरे पर प्राइमर लगाने की जरूरत को समझें। मेकअप लगाने से पहले बहुत जरूरी है कि आपके चेहर पर प्राइमर लगा हो। इससे चेहरे का रंग एक जैसा होता है और चेहरे के ओपन पोर्स भर जाते हैं। चेहरा स्मूद नजर आता है और मेकअप के लिए एक स्मूद बेस बन जाता है।

Concealer after Foundation: बहुत से लोग ये गलती करते हैं कि फाउंडेशन बाद में लगाते हैं और पहले कंसीलर। ये गलत है। पहले फाउंडेशन का प्रयोग करें और बाद में कंसीलर अप्लाई करें। इसकी मदद से चेहरे पर दाग धब्बे नजर नहीं आते और चेहरे का रंग भी एकसार हो जाता है।

Take time to set Concealer: जब कंसीलर को चेहरे पर अप्लाई करें तो कुछ समय के लिए छोड़ दें। कंसीलर को सेट होने में कुछ समय लगता है, जिससे ये अच्छी तरह चेहरे पर ब्लैंड हो जाता है।

जॉलाइन और नोज टिप को शॉर्प दिखाने के लिए उसपर फोकस करें। फाउंडेशन लगाते वक्त इन जगहों का ध्यान रखें। कंसीलर और फाउंडेशन को यहां अच्छी तरह शीयर होने तक ब्लैंड करेंगे तो ज्यादा निखरने वाला रिजल्ट नजर आएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *