हल्की ठंड उत्तर भारत के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। ये मौसम अच्छा भी लगता है लेकिन सेहत और त्वचा को काफी सहन करना पड़ता है। सुबह और शाम की ठंडी हवा से चेहरा बेजान और रूखा बन जाता है। फिर आपको प्रीमैच्योर एजिंग का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सर्दियों का मौसम जैसे ही शुरू हो त्वचा का ध्यान रखना शुरू कर दें। यहां आपको कुछ घरेलू उपाय बताए जाएंगे जो आपकी मदद करेंगे।
देसी घी
देसी घी खाने से सिर्फ शरीर को ही नहीं बल्कि चेहरे की त्वचा को भी पोषण मिलता है। इसके सेवन से चेहरे की त्वचा टाइट रहती है क्योंकि इसमें बहुत से विटामिन्स और ढेरों फैट्स होते हैं। इसको खाने के साथ त्वचा पर भी लगाया जा सकता है जिससे चेहरा सूखा होने से बचा रहेगा। यदि देसी घी से चेहरे की मसाज की जाए तो ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
कच्चा दूध
जिन लोगों की स्किन ड्राई है उनके फेस के लिए कच्चा दूध काफी अच्छा रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फैट और प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए रूई को कच्चे दूध में भिगोएं और फिर चेहरे की मसाज करें। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड से त्वचा के दाग धब्बे कम होते हैं।
शहद
शहद को खाने के साथ चेहरे पर लगाया जाए तो चेहरे पर चमक, कोमलता और निखार आता है। इसे लगाने से चेहरे पर से दाग धब्बे, पिंपल्स कम हो जाते हैं। त्वचा आपकी निखरने लगती है। इसका मतलब ये नहीं कि एक बार लगाया और फिर बस, आपको इसको लगाते रहना है ताकि परिणाम नजर आए। लगाते लगाते आपको इसकी आदत पड़ जाएगी और त्वचा के लिए ये एक अच्छी आदत है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
