किसी भी बीमारी का पता लगाने के लिए शुरुआती जांच को रेडियोग्राफी कहते हैं। इसके जरिए इलाज कि शुरुआत किस तरीके से करनी है इसकी प्लानिंग की जाती है। रेडियोग्राफी के जरिए यह भी पता लगाया जाता है कि बीमारी गंभीर है या नहीं। इमेजिंग तकनीक जोखिम भरे ओपन सर्जरी इलाज की जरूरत है या नहीं इसमें भी यह मदद करती है। रेडियोलॉजिस्ट मरीज के इलाज में अगला फैसला क्या करना है इसी के आधार पर करते हैं जैसे कि बायोप्सी करनी है या फिर कोई दवा लिखनी है। आज वर्ल्ड रेडियोग्राफी डे मनाया जा रहा है ऐसे में आपको बताते हैं कि इसके जरिए किन-किन बीमारियों का पता लगाया जा सकता है और उनका इलाज कैसे होता है।

फेफड़ों की समस्याएं

एक्स-रे से निमोनिया, फेफड़ों के कैंसर और फेफड़ों की अन्य समस्याओं की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

दूसरी तरह की चोटें

इससे कुछ प्रकार की चोटों की पहचान करने में मदद मिलेगी, जैसे स्कोलियोसिस (रीढ़ की असामान्य वक्रता) ।

निगलने की समस्याएं

इससे डिस्फेगिया (निगलने की समस्याएं) की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

विदेशी वस्तुएं

एक्स-रे से शरीर में विदेशी वस्तुओं की पहचान करने में मदद मिलेगी।

हड्डियों के फ्रैक्चर

इसके जरिए टूटी हुई हड्डियों, अव्यवस्थित जोड़ों और हड्डियों, जोड़ों या कोमल सेल्स-टिश्यूज में अन्य संरचनात्मक समस्याओं का पता लगाया जा सकता है।

कैंसर

एक्स-रे से कुछ ट्यूमर और अन्य असामान्य द्रव्यमान का पता लगाने में मदद मिलेगी।

दांतों की समस्याएं

इससे दांतों की सड़न, ढीले दांत और दांतों के फोड़े की पहचान करने में मदद मिलेगी।

इसलिए इस्तेमाल होती है रेडियोलॉजी

इसका सबसे जरुरी काम यह है कि बीमारी कितनी गंभीर है इसका पता लगाना इसमें रोग का पता लगाने, स्टेजिंग और उपचार के लिए उपकरणों और तकनीकों का विस्तृत विकल्प भी उपलब्ध है। यह डायग्नोस्टिक इमेजिंग संरचनात्मक या रोग संबंधी परिवर्तनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। यह प्रारंभिक निदान से भी जान बचाती है। इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट अक्सर कैंसर या ट्यूमर, धमनियों और नसों में रुकावट, गर्भाशय में फाइब्रॉएड, पीठ दर्द, यकृत की समस्याओं और गुर्दे की समस्याओं के इलाज में शामिल होते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *