‘किदवई मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी’ ने कैंसर रजिस्ट्री में अनुमानित 86,563 नए मामलों में से 20% की रिपोर्ट दी है। कर्नाटक की कैंसर रजिस्ट्री (PBCR) की रिपोर्ट के अनुसार जो जनसंख्या आधारित है, हर साल लगभग 86,563 नए कैंसर के मामलों का इलाज किया जाता है। इस रिपोर्ट में वे लोग शामिल हैं जिनका या तो इलाज चल रहा है या अभी-अभी ठीक हुए हो।
आपको बता दें कि PBCR, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम का एक हिस्सा है। ये अस्पतालों, क्लीनिकों, डायग्नोस्टिक लैब और अन्य सहित विभिन्न स्रोतों से नए कैंसर के मामलों पर डेटा इकट्ठा करता है।
हर साल 13.9 लाख से ज़्यादा मामले
जानकारी के अनुसार हमारे देश में 13.9 लाख से ज़्यादा हर साल कैंसर के मामले सामने आते हैं। कर्नाटक की बात करें तो कुछ सालों में लगभग 87,000 नए कैंसर के मामले सामने आने का अनुमान है।
चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने
कोलोरेक्टल कैंसर पुरुषों और महिलाओं दोनों में बढ़ रहा है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर एक चिंता का विषय है, खासकर युवा महिलाएं। पुरुषों में कैंसर की बात करें तो प्रोस्टेट, कोलन, लीवर, मस्तिष्क, जीभ, फेफड़े, लिंफोमा, मुंह, अन्नप्रणाली, पेट के कैंसर आदि बढ़ रहे हैं।
