अक्सर लोग वर्कआउट के बाद बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग वर्कआउट करने से पहले कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं। वहीं, वर्कआउट के दौरान शरीर से काफी पसीना बहता है, जिससे व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होती है। यही कारण है कि वर्कआउट के बाद लोगों को जो भी मिलता है, वह खा लेते हैं हालांकि, हेल्थ कॉन्शस लोग वर्कआउट के 30 मिनट के अंदर नट्स आदि चीजों का सेवन करते हैं। इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और कमजोरी व थकान भी दूर होती है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो वर्कआउट के बाद शहद का सेवन करते हैं। ऐसे में अब सवाल यह आता है कि क्या वर्कआउट के बद शहद खाना सही है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।
क्या वर्कआउट के बाद खा सकते हैं शहद?
एक्सपर्ट्स की मानें तो वर्कआउट के बाद हेल्दी चीजों का ही सेवन करना चाहिए। फैट युक्त चीजों से दूर रहना चाहिए। नट्स आदि चीजें हेल्थ को इंस्टेंट एनर्जी देती हैं तो इससे फैट या कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का जोखिम भी नहीं होता। जहां तक बात वर्कआउट के बाद शहद खाने की है तो वर्कआउट के बाद शहद खा सकते हैं यह काफी फायदेमंद है हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए व्यक्ति को अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए ही वर्कआउट के बाद शहद खाना चाहिए।

वर्कआउट के बाद शहद खाने के फायदे
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
शहद में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वर्कआउट के बाद ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन हो सकती है ऐसे में इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने मदद मिलेगी।
मांसपेशियों की होगी रिकवरी
शहद में मौजूद नैचुरल शुगर मांसपेशियों के सेल्स के लिए एनर्जी का एक आसानी से उपलब्ध स्रोत प्रदान करके मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करेगा।

पाचन क्षमता होगी अच्छी
इसे आसानी से पचाया जा सकता है वैसे भी वर्कआउट के बाद बॉडी को इंस्टेंट कार्ब की जरूरत पड़ती है ऐसे में शहद से आपको कार्ब्स मिलेंगे।
इंस्टेंट एनर्जी
शहद में नैचुरल शुगर (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) अधिक मात्रा में मौजूद होती है। यह तेजी से बॉडी में एब्जॉर्ब होती है, जो कि आपको इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करेगी।
वर्कआउट के बाद शहद खाने के नुकसान
ब्लड शुगर बढ़ेगी
इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है इसलिए डायबिटीज के रोगियों को वर्कआउट के बाद इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपको इसका सेवन करना है तो बेहतर होगा कि आप सीमित मात्रा में ही इसे खाएं।
हाई कैलोरी
शहद में काफी ज्यादा मात्रा में कैलोरी पाई जाती है इसलिए, यदि आप वेट लूज करने के लिए वर्कआउट कर रहे हैं तो बाद में शहद का सेवन न करें इससे वजन बढ़ेगा।

एक्सपर्ट का सुझाव
वर्कआउट के बाद शहद का सेवन किया जाना सही है लेकिन, यदि आप इसके साथ दही या प्रोटीन शेक को मिक्स करते हैं तो यह खाने के लिए अच्छा ऑप्शन होगा। इसके अलावा, वर्कआउट के बाद सिर्फ एक या दो चम्मच ही शहद खाएं इसमें कैलोरी काउंट ज्यादा होती है। ऐसे में वर्कआउट के बाद इसका सेवन करने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। वहीं, यदि आपको डायबिटीज है, तो भी शहद का सेवन न करना फायदेमंद होगा।
