त्वचा और बालों को हैल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए हम महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए लोग अपनी स्किन पर न सिर्फ क्रीम, लोशन जैसी चीजें लगाते हैं, बल्कि कई घरेलू उपाय भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन आज के समय में खराब स्किन और डैमेज बालों का सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल और डाइट इसलिए स्किन को सिर्फ ऊपर से स्वस्थ रखना जरूरी नहीं है, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण देना भी जरूरी है, तभी आपकी स्किन ग्लो और खूबसूरत नजर आएगी इसलिए आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप टमाटर, चुकंदर और अदरक से बना ये जूस पी सकते हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DB79_f6oEFC/?utm_source=ig_web_copy_link

ऐसे बनाएं

सामग्री

टमाटर- 1
चुकंदर- 1
अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
पुदीने के पत्ते- 5-6
जीरा पाउडर- 1/4 चम्मच
गुलाबी नमक- चुटकी भर

जूस बनाने की विधि

. सबसे पहले टमाटर, चुकंदर, अदरक और पुदीना की पत्तियों को एक ब्लेंडर जार में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

. यदि आप चाहे तो इसमें जीरा पाउडर और पिंक नमक मिलाकर ऐसे ही पी लें हालांकि आप इस जूस को छानकर गुदे को अलग भी कर सकते हैं।

स्किन और बालों के लिए जूस के फायदे

. टमाटर विटामिन-ए और सी से भरपूर होता है। यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करेगा जिससे त्वचा की लोच और बनावट में सुधार होगा।

. चुकंदर में एंटीऑक्सिडेंट और फोलेट होता है, जो ब्लड को साफ करने में मदद करेगा, इससे हेल्दी, चमकदार और मजबूत बालों को बढ़ावा मिलेगा।

. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करेगा जो स्किन को साफ और चमकदार बनाने के साथ एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करेगा।

. पुदीने की पत्तियों के ठंडे गुण स्किन को अंदर से आराम पहुंचाने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करेगा, जो हेल्दी स्किन के लिए बेहद जरूरी है।

. जीरा पाउडर में एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करेगा और फ्री-रेडिकल डैमेज को कम करेगा।

. गुलाबी नमक में ऐसे मिनरल्स होते हैं, जो हाइड्रेशन और त्वचा के पीएच को संतुलित करने में मदद करेंगे जिससे स्किन हेल्दी रहेगी।

. त्वचा की लोच बढ़ाने, निखार को बढ़ावा देने और बालों को अंदर से पोषण देने के लिए आप नियमित रूप से टमाटर, चुकंदर, अदरक के इस जूस पी सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *