महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं। जब वे बढ़ी हो रही हो तो उनका शरीर बाहर और अंदर दोनों तरफ से विकास कर रहा होता है और जब वे मेनोपॉज पर आती हैं तो भी हार्मोन में काफी बदलाव आते हैं। मेनोपॉज के दौरान वजन बढ़ जाता है क्योंकि एस्ट्रोजन कम होता है। 70% महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान बढ़ते वजन का सामना करना पड़ता है। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाएंगे जिसने एक साल में 57 किलो वजन कम किया और उनकी उम्र आपको भी प्ररेणा देगी।
49 की उम्र में कम किया वजन
अमेरिका की रहने वाली सू साइक्स जिनकी उम्र 49 वर्ष है ने कहा कि बढ़े हुए वजन के कारण उनका काम, लाइफस्टाइल हर चीज प्रभावित हो रही थी। जब उन्हें जानकारी मिली कि उनका ब्लड प्रेशर काफी ज्यादा हो गया है तो उन्होंने अपना वजन कम करने के बारे में सोचा, पर उन्हें लगता था कि मेनोपॉज के कारण ये मुश्किल होगा।
वेट लॉस के लिए किया एक ग्रुप ज्वाइन
आखिर में उन्होंने वेट लॉस करने वाला एक ग्रुप ज्वाइन कर लिया, जहां उनके जैसे काफी लोग थे। जब कुछ हफ्तों में उन्हें परिणाम दिखा, 3 किलो वजन कम हुआ तो वे और भी ज्यादा मोटिवेट हो गई। उन्होंने कहा कि वजन कम करने के लिए उन्होंने कोई स्ट्रिक्ट डाइट नहीं ली। इस चीज से उनका ब्लड प्रेशर और ओवरऑल हेल्थ ठीक हो गई।
1 साल में 57 किलो वजन कम
उन्होंने कहा कि एक साल में उन्होंने 57 किलो वजन कम किया, जिसके लिए उन्होंने पैदल चलना शुरू किया। पैदल चलने से उनके वेट लॉस सफर में उन्हें काफी मदद मिली। उनका कहना है कि जहां वे शारीरिक रूप से खुश है, वहीं मानसिक रूप से भी, क्योंकि पहले वे लोगों से ज्यादा मिलती जुलती नहीं थीं।
Diet
वजन कम करने के लिए वे नाश्ते में ओट्स या ग्रेनोला का सेवन करती थीं, बाद में फल खाती थीं। दोपहर को चिकन और ब्रेड खाती थी। शाम के समय स्वीट कॉर्न और कॉफी और रात में चिकन और सूप। यही डाइट है जिसने उनका वजन कम करने में मदद की।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
