त्वचा को चमकदार बनाने के लिए सभी क्या-क्या नहीं करते। कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं, ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं वहीं कुछ लोग गुलाब जल से अपना चेहरा धोती हैं। गुलाब जल में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं इसे पीने से मुंह को कई फायदे भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं।

गुलाब जल में पाए जाने वाले गुण

इसमें विटामिन-सी, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल्स गुण मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से मुंह की कई समस्याओं से बचाव रहता है।

चाय पीएं

गुलाब जल से बनी चाय बनाकर आप पी सकते हैं। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को गर्म पानी में डालकर अच्छे से धो लें। फिर एक बर्तन में गर्म पानी डालकर उबालें और उसमें गुलाब की पंखुड़ियों को डुबोकर रख दें। 10 मिनट बाद इसमें शहद और नींबू का रस डालें। फिर छानकर इसका सेवन कर लें।

गले की खराश होगी दूर

इस चाय में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं ऐसे में इसका सेवन करने से गले की खराश और उससे जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी।

मसूड़ों के लिए फायदेमंद

गुलाब जल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मसूड़ों को हेल्दी रखने और सूजन को कम करने में मदद मिलेगी।

मुंह की बदबू होगी दूर

इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बेहद फायदेमंद है। इसकी चाय का सेवन करने से मुंह की बदबू को दूर करने में मदद मिलेगी।

दांत रहेंगे हेल्दी

इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों के लिए बेहद फायदेमंद रहेंगे। इससे बनी चाय की पीने से दांत की साफ-सफाई में मदद मिलेगी और यह हेल्दी रहेंगे।

मुंह होगा साफ

इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह की सफाई करने में मदद करते हैं। इसे आप मॉउथ वॉश की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *