आपने बहुत बार सुना और पढ़ा होगा कि भरपूर नींद हमारी बेहतर सेहत के लिए जरूरी है। जरूरत से कम नींद ली जाए तो इसका असर सेहत पर दिखने लग जाता है। अब बहुत से लोग होते हैं जिन्हें रात में बार-बार उठने की आदत हो जाती है, लेकिन वे इस पर ध्यान नहीं देते।

आपको बता दें कि एक रिपोर्ट में सामने आया है कि यदि रात में 1 बजे से लेकर 3 बजे के बीच किसी की नींद खुलती है तो ये लीवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे में अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो अलर्ट हो जाएं।

नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लीवर डिजीज

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसे नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लीवर डिजीज (NAFLD) कहा जाता है। इस बीमारी में लीवर में फैटी सेल्स इकट्ठा हो जाते हैं और लीवर ठीक तरह से काम नहीं करता। इस वजह से शरीर में टॉक्सिक वेस्ट जमा होने लगते हैं।

नींद टूटने का कारण

लीवर स्पेशलिस्ट्स का कहना है कि रात में 1 से सुबह 4 के बीच नींद बार-बार टूट रही है तो इसका मतलब लीवर की समस्या ही है, क्योंकि लीवर इसी समय शरीर को डिटॉक्स करता है और ज्यादा एक्टिव होता है। जब आपका लीवर फैटी या स्लो होगा तो शरीर को डिटॉक्स या साफ करने में ज्यादा मेहनत लगेगी। इस वजह से नर्वस सिस्टम ट्रिगर करता है और नींद तुरंत खुल जाती है।

इन लोगों को ज्यादा खतरा

फैटी लीवर का शिकार मोटे लोग, प्री-डायबिटीज या टाइप 2 डायबिटीज समस्या से गुजर रहे लोग, जिनका फैट और ट्राइग्लिसराइड लेवल जरूरत से ज्यादा हो, हाई कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा लेवल, थाइराइड की दिक्कत वाले लोग।

बचने के उपाय

इससे बचने के लिए आप फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज की ही डाइट लें, प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी रखें, वजन कम करें, एक्टिव रहें और समय-समय पर लिवर फंक्शन टेस्ट जरूर करवाते रहें ताकि समय रहते सब पता चल सके।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *