वजन कम करने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते हैं लेकिन उनका वजन जस का तस ही बना रहता है। अब कुछ ऐसा ही विद्या बालन के साथ भी हुआ है लेकिन फिर उन्होंने डाइट को सही तरीके से अपनाया और अपना वेट लॉस कर लिया। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह बिना एक्सरसाइज और पसीना बहाए उन्होंने अपना इतना सारा वजन घटा कम किया है। आइए जानते हैं विद्या बालन ने कैसे अपना वेट लॉस किया है।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/CthCqmvNpzN/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

चर्चा में रही विद्या बालन की फिटनेस जर्नी

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों वेट लॉस को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बिना वर्कआउट किए अपना अच्छा-खासा वजन कम कर लिया है। 45 साल की उम्र में एक्ट्रेस एकदम कर्वी फिगर में दिख रही हैं।

सब्जियां खाती हैं एक्ट्रेस

विद्या बालन ने बताया कि – ‘हम सभी को सब्जियां खाने की सलाह दी जाती हैं, सभी सब्जियां शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं लेकिन हर किसी के लिए सभी सब्जियां सूट नहीं करती ऐसे में यह भी पता होना जरूरी है कि कौन सी सब्जी किसके लिए फायदेमंद होती है। इससे बॉडी मेंटेन करने में प्रॉब्लम नहीं आएगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा’।

एक्ट्रेस को मारा था ताना

विद्या बालन ने बताया कि – ‘एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें किसी ने ताना मारा था कि क्या वुमेन सेंट्रिक फिल्मों के अलावा अपना वेट लॉस भी करेंगी तो उन्होंने कहा कि – मैंने जवाब दिया कि आपको अपना दिमाग पतला करने की जरूरत है, मैंने पूरी लाइफ मोटापा कम करने की कोशिश की है। पागलों की तरह डाइटिंग और एक्सरसाइज किया है। कभी-कभी मेरा वजन कम हो जाता था लेकिन यह फिर वापस आ जाता था तब मैं कुछ खाती भी नहीं थी, फिर भी वजन बढ़ जाता था। ‘

बिना वर्कआउट कम हुआ वजन

एक्ट्रेस ने बताया कि- इस साल की शुरुआत में मैं चेन्नई में एक न्यूट्रीशनल ग्रुप से मिली, जिन्होंने बताया ये फैट नहीं इंफ्लेमेशन है। उन्होंने मुझे ऐसी डाइट दी, जिसे फॉलो करके मेरा वजन कम हो गया। इस डाइट में इंफ्लेमेशन वाले फूड्स नहीं थे, मुझे ये पता ही नहीं था कि पालक और रोटी मेरी बॉडी के लिए ठीक नहीं है, मैंने उनकी डाइट फॉलो की और बिना वर्कआउट या मेहनत के मेरा वजन कम हो गया।’

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *