ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) एक न्यूरो डेवलपमेंटल स्थिति है, जो सामाजिक संपर्क और व्यवहार को प्रभावित करती है। यह स्थिति व्यक्ति से व्यक्ति में भिन्न होती है, कुछ में हल्के लक्षण होते हैं, जबकि अन्य को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका में, CDC के अनुसार, लगभग हर 36 बच्चों में से 1 को ASD का निदान किया जाता है।
शोध में क्या पाया गया
हाल ही में वैज्ञानिकों ने ऑटिज्म के कारणों को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण अध्ययन किया। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों से स्किन सेल्स लेकर उन्हें स्टेम सेल में परिवर्तित किया। इसके बाद उन्होंने इनसे मिनिएचर ब्रेन मॉडल बनाए।
टीम ने सिंगल-सेल आरएनए सीक्वेंसिंग तकनीक का उपयोग करके ब्रेन सेल्स में जीन एक्टिविटी का अध्ययन किया। 664,000 से अधिक सेल्स की जांच करने पर, उन्होंने ऐसे जीनों में परिवर्तन पाया, जो मस्तिष्क विकास के शुरुआती चरणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेष रूप से एक महत्वपूर्ण जीन जिसे FOXG1 कहा जाता है, ऑटिज्म के विकास में सहायक हो सकता है।
इसके अलावा शोधकर्ताओं ने ब्रेन के आकार और ऑटिज्म के बीच एक संबंध देखा। उन्होंने पाया कि ऑटिज्म से पीड़ित व्यक्तियों में ब्रेन सेल्स का असंतुलन उनके फोरब्रेन के आकार से जुड़ा हुआ है, जिससे यह समझने में मदद मिलती है कि क्यों कुछ व्यक्तियों के मस्तिष्क की संरचना में अंतर होता है।
ऑटिज्म के लक्षण
ऑटिज्म के लक्षणों में सामाजिक संपर्क की कमी, संचार में कठिनाई और सीमित व्यवहार शामिल हैं। ऑटिज्म से प्रभावित बच्चे अक्सर अकेला रहना पसंद करते हैं और बातचीत के दौरान आई कॉन्टैक्ट बनाने में झिझकते हैं। इसके अतिरिक्त वे हाथों का इस्तेमाल नहीं करते और संकेत देने में असमर्थ होते हैं। कुछ बच्चे एक ही तरह के गेम खेलने में रुचि रखते हैं और बदलाव को स्वीकार करना उनके लिए कठिन होता है।
पहचान कैसे करें
कॉन्फिडेंस में कमी
ऐसे बच्चे दूसरों से बात करते समय घबराते हैं और आई कॉन्टैक्ट नहीं करते।
अकेलापन
वे अकेले रहना पसंद करते हैं और दूसरों के साथ उठने-बैठने से बचते हैं।
संचार में कठिनाई
बात करते समय उनके हाथों का इस्तेमाल नहीं होता।
संकेतों की कमी
ये बच्चे किसी तरह के संकेत नहीं दे पाते हैं।
एकरसता
एक ही तरह के खेल में रुचि रखने वाले बच्चे भी ऑटिज्म की चपेट में हो सकते हैं।
अनसुना करना
वे बातों का जवाब देने में असमर्थ हो सकते हैं और किसी की बातों को अनसुना करते हैं।
बदलाव का विरोध
बदलाव को स्वीकार करना उनके लिए कठिन होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
