आजकल बच्‍चों में मोटापे की समस्‍या तेजी से बढ़ रही है, और इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं जैसे बदलता लाइफस्टाइल, खान-पान की आदतों में बदलाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। बच्‍चों का टीवी, मोबाइल और वीडियो गेम्‍स के सामने ज्‍यादा समय बिताना की लत भी मोटापे का एक बड़ा कारण बन रही है। मोटापे से बचाव के लिए सही फ‍िटनेस रूटीन का पालन करना भी जरूरी है। फ‍िटनेस रूटीन की मदद से लाइफस्‍टाइल में सुधार होगा और शारीर‍िक व मानस‍िक सेहत को बेहतर बनाया जा सकेगा। आज हम आपको एक ऐसा फ‍िटनेस रूटीन बताते हैं जो बच्‍चों को मोटापे से दूर रखने में मदद करेगा। साथ ही, इसके जरूरी स्‍टेप्‍स और फायदों के बारे में भी बताते हैं। तो आइए जानते हैं।

योग करवाएं

बच्‍चों के लिए योग बहुत फायदेमंद होगा। योग न केवल उनकी मांसपेशियों को मजबूत करेगा, बल्कि मानसिक शांति भी देगा। सरल योगासन जैसे सूर्य नमस्‍कार, वृक्षासन और ताड़ासन बच्‍चों के शारीरिक और मानसिक विकास में मददगार होंगे। इसके अलावा योग से शरीर का संतुलन और लचीलापन भी बढ़ेगा।

स्क्रीन टाइम कम करवाएं

आज के समय में बच्‍चे ज्‍यादातर समय मोबाइल, टीवी या कंप्‍यूटर के सामने बिताते हैं। इस कारण वे शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं रह पाते, जिससे मोटापे का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्‍चों का स्‍क्रीन टाइम सीमित करके उन्‍हें आउटडोर खेलों में प्रोत्‍साहित करें। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक एक्टिविटी बढ़ेगी, बल्कि आंखों की सेहत और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्छा होगा।

रोज 1 घंटा फ‍िज‍िकल एक्‍ट‍िव‍िटी करवाएं

बच्‍चों को ज्‍यादा से ज्‍यादा शारीरिक एक्टिविटीज में शामिल करें। इसके लिए आउटडोर गेम्‍स जैसे कि दौड़, साइक्लिंग, तैराकी, और फुटबॉल आदि सबसे अच्छे ऑप्शन हैं। बच्‍चों को इन खेलों से शारीरिक रूप से एक्‍ट‍िव रखा जा सकेगा और उनका वजन भी कंट्रोल रहेगा। दिन में कम से कम एक घंटे की एक्टिविटी बहुत जरूरी है।

फ‍िटनेस रूटीन में नींद का समय फ‍िक्‍स करें

फ‍िटनेस रूटीन में नींद बहुत अहम भूमिका निभाती है। बच्‍चों को रात में 8-10 घंटे की नींद लें बहुत जरूरी है। अच्‍छी नींद से उनका शरीर आराम करता है और उन्‍हें अगले दिन के लिए भी एनर्जी म‍िलेगी। नींद की कमी से बच्चों में मोटापे की संभावना बढ़ जाएगी, इसलिए उनके सोने के समय का विशेष ध्‍यान रखें।

बच्‍चे को संतुलित आहार दें

संतुलित आहार, बच्‍चों के फ‍िटनेस रूटीन का अहम ह‍िस्‍सा रहेगा। बच्‍चों को ज्‍यादा कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों से दूर रखें और उनकी डाइट में फल, सब्जियां, दालें और दूध जैसे पोषक आहार शामिल करें। चीनी और जंक फूड बच्‍चे को न दें, क्‍योंकि ये मोटापे के लक्षणों को बढ़ावा देगा। स्‍नैक्‍स के रूप में फलों का सेवन बेहतर ऑप्शन होगा।

बच्‍चों के ल‍िए फ‍िटनेस रूटीन के फायदे

. फ‍िटनेस रूटीन से बच्चों को न सिर्फ मोटापे से छुटकारा मिलेगा, बल्कि उनका शारीरिक विकास भी बेहतर होगा।

. इससे वह दिनभर एनर्जेट‍िक रहेंगे और नियमित एक्‍सरसाइज से उनका मेटाबोलिज्म तेज होगा।

. इसके अलावा, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से बच्चे भविष्‍य में भी हेल्‍दी रहने की आदतें सीखेंगे।

. फ‍िटनेस रूटीन की मदद से बच्‍चों की मांसपेशियां मजबूत होंगी, शरीर में लचीलापन आएगा और मानसिक तनाव कम होगा।

. फिटनेस रूटीन बच्चों की स्मरण शक्ति और एकाग्रता को भी बढ़ाएगी। शारीरिक गतिविधियां द‍िमाग के विकास को बढ़ावा देंगी, इससे उनके सीखने की क्षमता में सुधार होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *