गुलाब के फूल दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही फायदेमंद भी होते हैं। यह सेहत के साथ ही, त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। अक्सर लोग गुलाब के फूलों से बनी हर्बल टी पीना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी गुलाब के फूलों का इस्तेमाल करते हैं। गुलाब के फूल त्वचा के दाग-धब्बे मिटाने में असरदार होते हैं। यदि गुलाब के फूलों का फेस पैक लगाया जाए, तो इससे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। गुलाब के फूल मुंहासों और मुंहासों के निशान से भी छुटकारा दिलवाएंगे, इसलिए आप भी अपने चेहरे पर गुलाब के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि मुंहासे मिटाने के लिए गुलाब के फूलों का इस्तेमाल आप कैसे कर सकते हैं।

गुलाब के फूल और दही

चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे मिटाने के लिए आप गुलाब के फूलों में दही मिलाकर लगा सकते हैं। गुलाब के फूलों के पाउडर में दही मिलाकर लगाने से त्वचा पर निखार आएगा और त्वचा संबंधी कई समस्याएं दूर होगी। इसके लिए आप गुलाब के फूलों का पाउडर लें, इसमें दही मिलाएं और फिर मुंहासों और दाग-धब्बों पर लगाएं। नियमित तौर पर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।

गुलाब के फूल और एलोवेरा

चेहरे पर गुलाब के फूलों के पाउडर में एलोवेरा जेल मिलाकर लगाना भी फायदेमंद रहेगा। इसके लिए आप गुलाब के फूलों का पाउडर लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। गुलाब के फूलों का पाउडर और एलोवेरा जेल को मिक्स करके लगाने से त्वचा की खूबसूरती निखर जाएगी। इससे दाग-धब्बे भी दूर होंगे।

गुलाब के फूल और चंदन पाउडर

चेहरे से मुंहासे मिटाने के लिए आप गुलाब के फूल और चंदन पाउडर लगा सकते हैं। इसके लिए आप गुलाब के फूलों का पाउडर लें, इसमें चंदन पाउडर और थोड़ा सा पानी मिलाएं। फिर पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। यदि आप रोजाना इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएंगे तो इससे मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।

गुलाब के फूल और गुलाब जल

आप चाहें तो गुलाब के फूलों के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं इसके लिए आप गुलाब के फूलों का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। रोजाना इस पेस्ट को लगाने से आपके चेहरे के मुंहासे पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। अगर आपको ग्लिसरीन से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें। सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *