आजकल बहुत से लोग अपने वजन को लेकर या शरीर को लेकर कॉन्शियस हो गए हैं। जिसके लिए वे जिम जाते हैं, घंटों पसीना बहाते हैं या कई-कई किलोमीटर की जॉगिंग या वॉक करते हैं। कई लोग तो स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर वेट रिड्यूस करते हैं। लेकिन बहुत से लोग ये भी सोचते हैं कि जमकर एक्सरसाइज करो, पसीना बहाओ और फिर कुछ भी खाओ। क्या ऐसा करना ठीक है? चलिए जानते हैं।

क्या वजन घटाने के लिए Exercise जरूरी है?

अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। वेट लॉस के लिए जितनी कसरत जरूरी है, उतना ही संतुलित आहार भी जरूरी है। आपको बता दें कि वजन कम करने में 30% रोल एक्सरसाइज का होता है 70% भूमिका आपकी डाइट और लाइफस्टाइल निभाती है। ज्यादा एक्सरसाइज से वजन कम तो हो जाएगा लेकिन दुबारा से बढ़ भी सकता है।

सिर्फ Diet वजन घटा सकती है?

अगर आपको ये भी लगता है कि सिर्फ बैलेंस डाइट लेने से वजन कम होता है तो यहां भी आप गलत हैं। ये बात ठीक है कि आपकी डाइट का वेट लॉस पर असर पड़ता है लेकिन जितनी कैलोरी इनटेक की जाएगी उतनी बर्न भी करनी होती है और वे एक्सरसाइज के जरिए हो सकती है। अगर कैलोरी बर्न नहीं होगी तो आप जितना भी खाएंगे हो वजन बढ़ता ही जाएगा।

Combination of both (Diet and Exercise)

तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो संतुलित आहार लें और कम से कम 1 घंटे की एक्सरसाइज या फिर वॉक जरूर करें। ऐसा करने से आपको फर्क जरूर दिखेगा और आपको ये बता दें कि जब आप डाइट और एक्सरसाइज से वजन कम करते हैं तो ये परमानेंट होता है और दोबारा नहीं बढ़ता।

ये Diet लें

अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें और कार्बोहाइड्रेट को कम कर दें, अगर तेजी से वजन कम करना चाहते हैं। साथ ही हरी सब्जियां, फल, गेहूं के आटे की रोटी की बजाए ज्वार और बाजरे की रोटी खाना शुरू करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *