जालंधर: नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के नए प्रधान डॉ. एस.पी. डालिया ने सोमवार को जालंधर के सिविल सर्जन डॉ. गुरमीत राम से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच चिकित्सा जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही अस्पताल प्रशासन और नीमा के बीच सहयोग को मजबूत को लेकर विचार हुआ। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन को जालंधर का पदभार संभालने के लिए शुभकामनाएं दीं।

नीमा का मकसद मिलकर काम करना

डॉ. डालिया ने सिविल सर्जन को आश्वस्त किया कि किसी भी स्थिति में नीमा अस्पताल प्रशासन के साथ खड़ा है। नीमा उनका हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार रहेगी। उन्होंने कहा कि नीमा का उद्देश्य केवल डॉक्टरों की समस्याओं का समाधान करना नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम करना भी है। इस मौके पर डॉ. अनिल नागरथ, डॉ. जतिंदर प्रभाकर, डॉ. के.एस. राणा और हर्ष डालिया शामिल रहे।

सिविल सर्जन ने जताया आभार

डॉ. गुरमीत राम ने नीमा के इस सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना की और डॉक्टरों से निरंतर संपर्क में रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में सुधार तभी संभव है जब सरकारी और निजी संस्थान मिलकर काम करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *