प्रेग्नेंसी को लेकर हमारे समाज में ऐसे कई सार मिथ है, जिन्हें हम आंख और कान दोनों बंद करके मानते हैं। आज हम इस आर्टिकल में उन्हीं में से एक मिथ के बारे में जानेंगे। दरअसल, अक्सर ऐसा कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के समय जब पेट का साइज बढ़ता है तो पेट पर खुजली शुरू हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो महिलाएं ज्यादा खुजली करती हैं। उसका बुरा असर बच्चे पर पड़ता है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि सच में ऐसा होता है क्या? आइए जानते हैं।
प्रेग्नेंसी में पेट पर हाथज्यादा रगड़ने से बच्चे पर होगा बुरा असर
मां बनना हर स्त्री के लिए एक सुखद एहसास होता है लेकिन प्रेग्नेंसी का सफर 9 महीने का काफी ज्यादा लंबा सफर होता है। ऐसे में इस दौरान कई सारे हार्मोनल चेजेंज के साथ कई उतार-चढ़ाव भी होते हैं। हर किसी कि प्रेग्नेंसी का सफर अलग-अलग होता है लेकिन अक्सर इस दौरान एक चीज के लिए मना किया जाता है वह यह कि एक गर्भवती महिला को अपने उभरे हुए पेट को ज्यादा रगड़ने से बचना चाहिए। चीन की एक पुरानी कहावत के अनुसार, जो महिलाएं अपने पेट को ज्यादा जोर-जोर से रगड़ती हैं उसका बच्चा बिगड़ जाएगा मिथक जो सुझाता है वह बेहद असंभव है हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि गर्भावस्था के 10 हफ्ते तक विकासशील भ्रूण स्पर्श को महसूस कर सकता है। मां पेट के ऊपर हाथ फेर के अपने बच्चे को एहसास कर सकती हैं।

इस बात का भी रखें ध्यान
बच्चे पर बुरा असर नहीं होता लेकिन पेट पर किसी तरह के जोर देने से बचना चाहिए। यदि आपकी गर्भावस्था में समय से पहले प्रसव का खतरा है, तो अपने पेट को जोर से छूने से बचें। इससे गर्भाशय को और ज्यादा तीव्रता से सिकुड़ने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

