हमारे समाज में अक्सर ये देखा जाता है कि युवाओं पर शादी करने का दबाव डालते हैं, फिर जब शादी हो जाती है तो उन्हें बच्चा करने के लिए कहा जाता है। लोग आपको हमेशा कुछ न कुछ बताते ही रहते हैं कि फलाना काम करोगे तो ये होगा या वो होगा। पर आपको समझदार बनना होगा कि जब बात पैरेंटिंग की आती है तो अपने जीवन का स्टीयरिंग व्हील किसी और को देना काफ़ी ख़तरनाक साबित हो सकता है।
जब आप एक बच्चे को दुनिया में लेकर आते हैं तो आप ही उसका पालन पोषण करेंगे, समझदार बनाएंगे तो ऐसे में किसी और की सुनना ठीक नहीं है। अगर बच्चा पैदा करने पर आप पूरी तरह से उसकी जिम्मेदारी न उठा पाए तो ये आपकी लापरवाही में गिना जाएगा तो इसलिए पक्का करें कि आप बच्चे के लिए तैयार हैं या नहीं।
Priorities
व्यक्ति के जीवन में हर पड़ाव पर अलग-अलग प्राथमिकताएं होती हैं। कुछ लोग अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और बाद में बच्चे पैदा करना चाहते हैं, और अन्य दूसरा रास्ता खोजते हैं। कुछ लोग बच्चे पैदा करना ही नहीं चाहते। माता-पिता बनना भी एक व्यक्तिगत पसंद है। इसलिए इस तरह के फैसले किसी के दबाव में आकर ना लें। अपने आप को समझने की कोशिश करें।
Financial stage
अगर बच्चा पैदा करना है तो पालन-पोषण के लिए पैसे की भी जरूरत है। मान लें कि आपने बच्चा पैदा कर लिया लेकिन उसे पालने के लिए आपके पैसे नहीं है तो फिर ये आपकी लापरवाही में माना जाएगा। यदि आप आर्थिक रूप से स्थिर नहीं होंगे तो आप इसके लिए तैयार नहीं हैं। इसके बारे में सोचने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपके पास पर्याप्त मात्रा में पैसे की बचत हो रही हो।
Fertility Test
बढ़े लोग ये ही कहते हैं कि बच्चे जल्दी कर लिए जाएं तो ही ठीक रहता है, क्योंकि तब आप सबसे फ़र्टाइल होते हैं। लेकिन सच्चाई इससे अलग है, क्योंकि हर किसी की बायोलॉज़िकल क्लॉक अलग होती हैं। जब आप समय-समय पर प्रजनन क्षमता की जांच करवाते हैं तो डॉक्टर इस बात का आश्वासन देते हैं कि आप बाद में भी बच्चे पैदा कर सकते हैं, तो आप पैरेंट बनने के प्लैन को आगे कर सकते हैं।
पार्टनर से बात करें
जब तक अपका पार्टनर ही नहीं तैयार होगा तो आप कैसे ये सब अकेले संभालेंगी/संभालेंगे। माता-पिता बनने के लिए आपको किसी की मदद लगेगी ही, लेकिन सभी एक फुल टाइम हेल्पर एफ़ोर्ड नहीं कर सकते हैं। इसलिए दोनों का एक तरह सोचना बहुत जरूरी है, नहीं तो सब काम अकेले करने पड़ सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
