स्किन को यूवी किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। यदि आप बहुत तेज धूप में जा रहे हैं तो सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। यह स्किन को प्रोटेक्ट करने के साथ हेल्दी रखने में भी मदद करता है। सनस्क्रीन के इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग भी रहती है इसलिए डेली स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। बड़ों की तरह बच्चों के लिए भी सनस्क्रीन इस्तेमाल की जाती है। यदि बच्चा धूप के संपर्क में आता है तो डॉक्टर सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि बच्चों को रोज सनस्क्रीन लगाने की जरूरत होती है या नहीं? क्या रोज सनस्क्रीन न लगाने से बच्चे की स्किन को नुकसान हो सकता है? आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं।

पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/p/DA8ks2bIkWI/?utm_source=ig_web_copy_link

बच्चों को रोज सनस्क्रीन लगाने की जरूरत होती है

एक्सपर्ट के अनुसार, बच्चों को सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद है लेकिन उन्हें रोज सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं है। बच्चों की स्किन नेचुरल तरीके से खुद को सन एक्सपोजर से हील कर लेती है। ऐसे में उनकी स्किन पर रोज सनस्क्रीन लगाने की जरूरत नहीं होती। आप बच्चों को धूप से दूर रखकर और पूरा कवर करके भी धूप से बच्चा सकते हैं लेकिन सिर्फ कुछ मामलों में ही बच्चों को सनस्क्रीन लगाने की जरूरत होती है।

सनस्क्रीन कब लगाएं?

बच्चों को सनस्क्रीन लगाने की जरूरत केवल कुछ मामलों में होती है। अगर बच्चे को सनलाइट एलर्जी या फोटोसेंसटिविटी डर्मेटोसिस रहती है, तो उन्हें सनस्क्रीन रोज लगाने की सलाह दी जाती है। वहीं यदि बच्चे का कोई स्किन ट्रीटमेंट हुआ है और उसे धूप से बचने की जरूरत होती है। इसके अलावा, यदि बच्चा धूप में कोई एक्टिविटी कर रहा है जैसे कोई गेम, एक्सरसाइज या बीच एक्टिविटी तो उसे सनस्क्रीन की जरूरत होती है। यदि आप कहीं वीकेंड पर गए हैं जहां बच्चा धूप के संपर्क में ज्यादा आता है तो आपको सनस्क्रीन जरूर लगानी चाहिए।

सनस्क्रीन लगाना कब शुरु करें?

ध्यान रखें कि आप 6 महीने से छोटे बच्चे को सनस्क्रीन न लगाएं। जितना संभव हो उन्हें धूप से बचाकर रखें। इस उम्र के दौरान बच्चों का धूप में भी नहीं लाना चाहिए अन्यथा उनकी स्किन को बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है। बच्चों की उम्र 6 महीने या एक साल से ज्यादा हो तभी उन्हें धूप में ले जाएं। ऐसे में आप उन्हें सनस्क्रीन लगा सकते हैं। इसके साथ ही, 10 से 12 साल की उम्र तक बच्चों को रोज सनस्क्रीन नहीं लगाना चाहिए। जब भी बच्चों के लिए सनस्क्रीन लेनी हो तो डॉक्टर की सलाह पर ही उनके लिए सनस्क्रीन चुनें क्योंकि डॉक्टर्स उनके स्किन टाइप और जरूरत के अनुसार ही सनस्क्रीन बताएंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *