न्यू पेरेंट्स अक्सर इस बात से परेशान रहते हैं कि बच्चा दिन में तो सुकून की नींद सो जाता है, लेकिन जैसे ही रात होती है, उसकी नींद बार-बार डिस्टर्ब होने लगती है। रात में बच्चा एक नहीं बल्कि कई बार उठकर रोने लगता है। जब बच्चा रोता है तो पेरेंट्स भी रात को ठीक से सो नहीं पाते। रात में बच्चों की नींद को डिस्टर्ब होते हुए देख पेरेंट्स मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आज आपकी परेशानी दूर करते हुए इस आर्टिकल के जरिए आपको 5 ऐसे टिप्स बताते हैं जिनसे आपका बच्चा रात को सुकून भरी नींद सो पाएगा। आइए जानते हैं।
पेरेंट्स को रखना चाहिए ध्यान
डॉ. तरुण आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है कि कैसे रात को बच्चे को सुकून भरी नींद सुलाया जा सकता है। उनका कहना है कि हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि छोटे बच्चे ने अभी इस दुनिया में कदम रखा है ऐसे में उसका बॉडी क्लॉक अभी बन रहा होता है। बॉडी क्लॉक सेट न होने के कारण बच्चे को रात में नींद न आने की समस्या होती है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/DA3YOD9uCPV/?utm_source=ig_web_copy_link
मूड करें सेट
बच्चा रात को सुकून की नींद सो पाए इसके लिए पहने उसका मूड सेट करें। कमरे की रोशनी कम करें और कमरे को ठंडा और आरामदायक रखें ताकि बच्चे को यह संकेत मिल सके कि उसके सोने का समय हो गया है।
बच्चे को दें आराम
जब बच्चा रात को जागता है तो उसे आराम दें लेकिन रोशनी और आवाज कम रखें ताकि वह आराम से सो पाए।

सोने का एक पैटर्न बनाएं
बच्चा रात को सुकुन भरी नींद सोए इसके लिए उसका एक पैटर्न तैयार बनाएं। यदि आप बच्चे को चैन की नींद सुलाना चाहते हैं तो शाम के समय को उसको ना सुलाएं। रात को उसका पेट जब अच्छी तरह से भर जाए, तभी उसे सुलाने की कोशिश करें। अगर आपको ऐसा लगता है कि बच्चे ने दिनभर बहुत एक्टिविटी की है और वह शारीरिक रूप से काफी थक गया है, तो सुलाने से कुछ घंटे पहले उसे गर्म पानी से नहलाएं। इससे बच्चे को शारीरिक आराम मिलेगा और वह सुकून की नींद सो पाएगा।
कपड़ों का ध्यान रखें
रात को सुलाते समय बच्चों को ज्यादा टाइट कपड़े न पहनाएं। ज्यादा टाइट या अनकंफर्टेबल कपड़े पहनने के कारण भी रात को बार-बार बच्चे की नींद खुल जाती है। ऐसे में रात को सुलाते समय बच्चे को हमेशा सूती के कपड़े पहनाएं, ताकि उसे आराम मिल पाए।
झपकी के समय रखें ध्यान
बच्चे रात को सुकून भरी और लंबी नींद लें इसके लिए उन्हें दिन में ज्यादा देर तक न सोने दें। अगर आपका बच्चा दोपहर में सोता है तो उसके समय का ध्यान रखें। दोपहर या शाम के समय बच्चे को 1 से डेढ़ घंटे ही सोने दें। अगर बच्चा दिन में ज्यादा देर तक सोएगा तो रात को उसका जागना लाजिमी है।

