चीनी, सिर्फ मिठास देने वाली फूड आइटम ही नहीं है बल्कि एक नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह भी इसका काफी इस्तेमाल होता है। चीनी से बने बॉडी स्क्रब त्वचा की देखभाल के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। ये स्क्रब न सिर्फ डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं चीनी के स्क्रब के फायदे और इसे कैसे बनाया जाए।

चीनी के बॉडी स्क्रब के फायदे

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा

स्क्रब करते समय हल्का दबाव डालने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। इससे त्वचा में रक्त का प्रवाह बढ़ेगा और त्वचा स्वस्थ रहेगी।

मुंहासें होंगे कम कम

चीनी के स्क्रब में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं।

त्वचा बनेगी मुलायम

चीनी के स्क्रब को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम और कोमल होती है।

डेड स्किन सेल्स होंगे दूर

चीनी के कणों में डेड स्किन सेल्स को हटाने की क्षमता होती है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करके उसे चमकदार और मुलायम भी बनाता है।

स्किन बनेगी सॉफ्ट

चीनी का स्क्रब नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा मुलायम और कोमल होती है।

खिंचाव के निशान होंगे कम

चीनी के स्क्रब में मौजूद गुण खिंचाव के निशान को कम करने में भी मदद मिलेगी।

त्वचा को मिलेगा पोषण

चीनी के स्क्रब में आप अलग-अलग प्रकार के तेल जैसे जैतून, नारियल का तेल मिला सकते हैं। ये तेल त्वचा को पोषण देते हैं और उसे नमी भी देते हैं।

बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका

चीनी के बॉडी स्क्रब को घर पर ही आप आसानी से बना सकते हैं इसके लिए आपको बस कुछ चीजों की जरुरत पड़ेगी।

सामग्री

चीनी – 1 कप
नारियल का तेल – 1/4 कप
जैतून का तेल – 1/4 कप
कुछ बूंदें आपके पसंदीदा ऐशेंशियल तेल (जैसे लेवेंडर, चंदन, या नींबू)

ऐसे बनाएं

. एक कटोरे में चीनी लें।

. फिर इसमें नारियल का तेल और जैतून का तेल मिलाएं।

. अब इसमें अपनी पसंद का एशेंशियल तेल मिलाएं।

. सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें।

. तैयार स्क्रब को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें।

ऐसे करें बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल

नहाने के बाद या गीली त्वचा पर हल्के हाथों से इस स्क्रब को मालिश करें। कुछ मिनट तक मालिश करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस स्क्रब का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *